-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: राणापुर में श्री आदि जिन प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर घर-घर तोरण बंधन व पीले चावल से दिए गए आमंत्रण
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: राणापुर में श्री आदि जिन प्रतिष्ठा महोत्सव की तारीख नजदीक आती जा रही हे त्यो त्यों समाज में उत्साह का वातावरण निर्मित हो रहा हे। शनिवार को महिला विभाग ने घर घर मेंहदी का वितरण किया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: राणापुर में श्री आदि जिन प्रतिष्ठा महोत्सव की तारीख नजदीक आती जा रही हे त्यो त्यों समाज में उत्साह का वातावरण निर्मित हो रहा हे। शनिवार को महिला विभाग ने घर घर मेंहदी का वितरण किया। तरुण परिषद के राष्ट्रीय सदस्य अवि जैन ने बताया कि रविवार प्रात 8 बजे से समाज जन के घर घर जाकर तोरण बंधवाने की विधि सम्पन्न हुई।सर्व प्रथम तोरण के लाभार्थी मुकेश कुमार हजारीमल जी हरण परिवार के निवास पर संघ पूजन किया तथा प्रथम तोरण श्री सुविधिनाथ मंदिर जी पर बांधा गया। पश्चात समाज के प्रत्येक घरों पर ढोल की थाप ओर गगन भेदी जयकारों के साथ तोरण बंधवाए। इस अवसर पर साध्वी स्मितदर्शिता श्री ऐव राणापुर की बेटी साध्वी देशनानिधि श्री की निश्रा रही। इस अवसर पर पूर्ण समय नवकारसी एवं भोजन के लाभार्थी श्री शैलेश कुमार जी सेठ परिवार ने भी समाज जनों से पधारने का आमंत्रण दिया। लगातार 4 घंटे चले इस आयोजन में समाज के प्रत्येक श्रावक श्राविका,महिला परिषद ओर तरुण परिषद के सदस्यों ने अपनी सभागीता दी।
मध्य प्रदेश: बसपा ने रवि गौतम को सौंपी भीतरवार विधानसभा महासचिव की जिम्मेदारी, संगठन विस्तार पर जोर
उत्तर प्रदेश: करंडा क्षेत्र में किशोरी की हत्या से तनाव, ग्रामीणों में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस
मध्य प्रदेश: पोरसा में ‘विश्रुत श्रुत मंथन शिविर’ का भव्य समापन, मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान
