Contact for Advertisement 9650503773


महाराष्ट्र: धामनगांव रेलवे में आरटीआई जागरूकता शिविर आयोजित, नागरिकों को अधिकारों की दी गई जानकारी'

- Photo by : social media

महाराष्ट्र  Published by: manoj rameshrao sapekar , महाराष्ट्र  Edited By: Kunal, Date: 20/04/2026 11:43:12 am Share:
  • महाराष्ट्र
  • Published by.: manoj rameshrao sapekar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 20/04/2026 11:43:12 am
Share:

संक्षेप

महाराष्ट्र: महाहिती अधिकार कार्यकर्ता फेडरेशन, महाराष्ट्र’ के माध्यम से नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से एक विशेष मार्गदर्शन शिविर एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

विस्तार

महाराष्ट्र: महाहिती अधिकार कार्यकर्ता फेडरेशन, महाराष्ट्र’ के माध्यम से नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से एक विशेष मार्गदर्शन शिविर एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस भव्य प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय सुभाषजी बसवेकर सर (पनवेल, मुंबई) एवं माननीय नीलेश केवट सर (अध्यक्ष, पिंपरी-चिंचवड़, पुणे) ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पेंटर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष माननीय प्रशांत मेश्राम सर (अकोला) तथा पंचायत समिति धामनगांव रेलवे के माननीय बीडीओ योगेश वानखेड़े सर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर एवं छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस कार्यक्रम में 100 से अधिक नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें सूचना का अधिकार कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार एवं आम नागरिक शामिल थे। अकोला, अमरावती,वाशिम,मोर्शी, वारुड, यवतमाल, नागपुर, दरियापुर एवं धामनगांव रेलवे क्षेत्र से बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता दर्ज की। कार्यक्रम के दौरान आरटीआई अधिनियम 2005, सेवा गारंटी अधिनियम 2015, दप्तर दिरंगाई अधिनियम 2005, विभिन्न श्रम कानूनों तथा किसानों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया एवं उपस्थित नागरिकों के प्रश्नों के समाधान भी किए गए। सूत्रसंचालन : निकिता राऊत मॅडम आभार प्रदर्शन : नागेश नेमाळे सर (अकोला) कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह संपूर्ण कार्यक्रम सामाजिक कार्यकर्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता श्री मनोज सपेकर सर द्वारा धामनगांव रेलवे नगर परिषद क्षेत्र में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। अंत में धामनगांव रेलवे के नागरिकों ने श्री मनोज सपेकर सर के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का सराहनीय कार्य किया।

Related News

राजस्थान: राजकन्या (योगिता) क BPS राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, पत्रकारिता जगत में खुशी की लहर

मध्य प्रदेश: बसपा ने रवि गौतम को सौंपी भीतरवार विधानसभा महासचिव की जिम्मेदारी, संगठन विस्तार पर जोर

उत्तर प्रदेश: करंडा क्षेत्र में किशोरी की हत्या से तनाव, ग्रामीणों में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के तहत बड़ा धार्मिक आयोजन, महादेवा शिव मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक व दीप उत्सव

मध्य प्रदेश: पोरसा में ‘विश्रुत श्रुत मंथन शिविर’ का भव्य समापन, मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान

मध्य प्रदेश: सीधी में दलित महिला से कथित पुलिस अभद्रता का मामला गरमाया, नेहा जाटव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप


Featured News