Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में जिला न्यायालय व Union Bank of India के बीच मैत्री क्रिकेट मैच

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , Date: 26/02/2026 10:45:27 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Date:
  • 26/02/2026 10:45:27 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर l मे 25 फरवरी, 2026 (सू0वि0)- जिला न्यायालय, जिला प्रशासन, गाजीपुर एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच नवनिर्मित मैदान में फल्ड लाइट की रोशनी में रिजर्व पुलिस

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर l मे 25 फरवरी, 2026 (सू0वि0)- जिला न्यायालय, जिला प्रशासन, गाजीपुर एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच नवनिर्मित मैदान में फल्ड लाइट की रोशनी में रिजर्व पुलिस लाइन मैदान में खेला गया। दोनों टीमों के मध्य आयोजित टी-20 मैच में जिले की टीम के कप्तान जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय एवं यूनियन बैंक के टीम के कप्तान बैजनाथ सिंह, महाप्रबंधक, अचल प्रमुख, वाराणसी रहे। टास जीतकर यूबीआई की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। डीजे 11 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट पर 145 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूबीआई की टीम ने भी कड़ा मुकाबला किया। रोमांचक मुक़ाबले में डीजे 11 की टीम 26 रनों से विजयी रहीं। डीजे 11 की टीम से पुलिस अधीक्षक, गाजीपुर श्री ईरज राजा शानदार गेंदबाजी करते 4 विकेट चटकाएँ। डीजे 11 के मनोज यादव को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। यूनियन बैंक की तरफ से राहुल सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन बैंक के अंचल प्रमुख, वाराणसी, उप अंचल प्रमुख, क्षेत्र प्रमुख पूर्व एवं पश्चिम, गाजीपुर, अग्रणी जिला प्रबन्धक, गाजीपुर और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। मैच का समापन अल्पाहार के साथ हुआ। इस अवसर पर श्री अविनाश कुमार जिलाधिकारी, गाजीपुर इसे एक अच्छी पहल बताया एवं समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमें न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मानसिक तनाव को कम करने और टीम वर्क की भावना विकसित करने में भी मदद करते हैं। ऐसे आयोजनों से कार्यक्षेत्र के बाहर भी एक सकारात्मक माहौल बनता है। क्रिकेट मैच में मुख्य रूप से धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, जिला न्यायाधीश,  अविनाश कुमार, जिलाधिकारी, गाजीपुर, शक्ति सिंह. अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, ईरज राजा, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर, बैजनाथ सिंह, महाप्रबंधक, वाराणसी, अंचल, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, कुन्दन लाल, उप अंचल प्रमुख, वाराणसी, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, संजय कुमार सिन्हा, क्षेत्र प्रमुख गाजीपुर (पश्चिम), मुकेश रमन क्षेत्र प्रमुख गाजीपुर (पूर्व), अग्रणी जिला प्रबन्धक राजदेव कुमार, अमित कुमार सिविल जज वरिष्ठ संवर्ग, गाजीपुर अनन्त कुमार अपर सिविल जज, फास्ट ट्रक कोर्ट, गाजीपुर, अमित यादव अपर सिविल जज, मदन यादव, सूर्य प्रकाश सक्सेना, विजेंद्र, अभिषेक चतुर्वेदी, निशांत श्रीवास्तव एवं जिला प्रशासन व यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अन्य अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related News

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के गुम्मा गांव में मां दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, महाप्रसाद में उमड़ा जनसैलाब

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर दौरे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दिव्यांगजनों को उपकरण व लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित

उत्तर प्रदेश: गंगोह क्षेत्र में अंतरधार्मिक विवाह के बाद विवाद, जबरन धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज; दंपती की तलाश में पुलिस टीमें तैनात

उत्तर प्रदेश: विजय सिंह पथिक जयंती पर गुर्जर भवन में समारोह आयोजित

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर पुलिस ने लूटकांड के 2 वांछित आरोपी गिरफ्तार, ₹92,000 नकदी बरामद

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल 28 फरवरी 2027 तक बढ़ा


Featured News