-
☰
उत्तर प्रदेश: सम्राट अशोक मौर्य की 2330वीं जयंती पर मसवासी में भव्य कार्यक्रम, एकता और जागरूकता का संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: अखिल भारतीय मौर्य महासभा रामपुर के तत्वाधान में चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य महान की 2330 वीं जयंती बड़े धूमधाम से और उत्साह के साथ सर्वहितकारी इंटर कॉलेज मसवासी में एक भव्य एवं विराट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अखिल भारतीय मौर्य महासभा रामपुर के तत्वाधान में चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य महान की 2330 वीं जयंती बड़े धूमधाम से और उत्साह के साथ सर्वहितकारी इंटर कॉलेज मसवासी में एक भव्य एवं विराट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग , समाजसेवियो और बड़ी संख्या में आमजन लोगों की उपस्थिति देखने को मिली। इस कार्यक्रम का मुख्य उपदेश समाज मैं जागरूकता बढ़ाना और एकजुटता का संदेश देना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत मसवासी कार्यालय परिसर में स्थापित चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। उपस्थित अतिथियों एवं समाज के लोगों ने सम्राट अशोक मौर्य को उनके आदर्शो और विचारों को याद किया। इसके बाद सर्वहितकारी इंटर कॉलेज में आयोजन मुख्य कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने विचार रखें और समाज को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय सिंह मौर्य ने अपने संबोधन में कहा समाज को जागरूकता होने की अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से राजनीतिक में सक्रिय भागीदारी करने का आवाहन क्या और समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों को प्रति सजग रहने की सलाह दी।
विशिष्ट अतिथि एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह मौर्य जी ने समाज की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा की गांव-गांव तक जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है ताकि समाज के लोग संगठित होकर आगे बढ़ सकें। उन्होंने यह भी कहा की आगामी कार्यक्रम में और भी अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास करें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला आयोग के सदस्य सुनीता सिंह सैनी ने भी समाज को एकता और जागरूकता पर बल दिया। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस कार्यक्रम में नगर पंचायत मसवासी के पूर्व अध्यक्ष हरिओम मोर्य ने ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि चंद्रगुप्त मौर्य का साम्राज्य अत्यंत विशाल था। और सम्राट अशोक मौर्य की पहचान आज भी राष्ट्रीय प्रतिको में जीवित है। इस मौके पर रहे भाजपा के रामपुर जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, ओबीसी मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य, अखिल भारतीय मौर्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मौर्या, प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट यशपाल सिंह मौर्य, महिला आयोग के सदस्य सुनीता सैनी, मेघा सैनी, हरिओम मोर्य, जिला अध्यक्ष एडवोकेट विनेश मौर्य, राजेश कुमार मौर्य, परविंदर मौर्य, वीर सिंह सैनी, चेतन स्वरूप मौर्य, सुनील मौर्य, भूप सिंह मौर्य, संजीव कुमार वर्मा, मयंक मौर्य, महेंद्र मौर्य, राजीव सैनी, लक्ष्मण सिंह मौर्य, सहित अनेक अन्य लोग उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में झूठी FIR पर सख्ती: राजीव कृष्ण के निर्देश, दोषियों पर होगी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, पत्रकारों व गणमान्य लोगों की रही सहभागिता
गुजरात: वडोदरा में रामनवमी पर भव्य रथ यात्रा, लाखों श्रद्धालु शामिल
उत्तर प्रदेश: गोण्डा में चार हत्या आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय भेजा