Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में बड़ा हादसा टला: दीवार गिरने से दो बच्चियां मलबे में दबीं, हालत में सुधार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Amar Deep , Date: 27/03/2026 11:52:11 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Amar Deep ,
  • Date:
  • 27/03/2026 11:52:11 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया। यहाँ के पुलमंडी इलाके में अचानक एक दीवार ढह जाने से दो मासूम बच्चियां मलबे में दबकर घायल हो गईं। घटना के तुरंत बाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया। यहाँ के पुलमंडी इलाके में अचानक एक दीवार ढह जाने से दो मासूम बच्चियां मलबे में दबकर घायल हो गईं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उनका इलाज जारी है। मलबे में दबीं सिमरन और आस्था प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना पुलमंडी मोहल्ले की है। गुरुवार शाम मोहल्ले के ही निवासी राजेश की 10 वर्षीय बेटी सिमरन और 7 वर्षीय आस्था उस दीवार के पास मौजूद थीं, तभी वह भरभरा कर गिर पड़ी। बच्चियों के मलबे में दबते ही चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग तुरंत दौड़े और आनन-फानन में ईंटों का मलबा हटाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल (लोहिया अस्पताल) पहुँचाया।

डॉक्टरों ने कहा- स्थिति में है सुधार लोहिया अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि सिमरन को उसके पिता और आस्था को उसकी बहन द्वारा इमरजेंसी वार्ड में लाया गया था। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों बच्चों को बेहतर देखभाल के लिए पीडियाट्रिक (बाल रोग) वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार अब दोनों की स्थिति में सुधार है। हादसे के समय क्या कर रही थीं बच्चियां? हादसे के वक्त बच्चियां क्या कर रही थीं, इस पर परिजनों और बच्चों के अलग-अलग बयान सामने आए हैं परिजनों का कहना है: दोनों बच्चे वहां खेल रहे थे और अचानक दीवार की चपेट में आ गए।  सिमरन का बयान: वह अपने पिता को कुछ सामान देने जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ।  आस्था का बयान: वे लोग घर की तरफ जा रहे थे और अचानक दीवार उन पर गिर गई। पुलिस ने लिया संज्ञान दीवार गिरने और बच्चों के घायल होने की सूचना मिलते ही फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी रणविजय सिंह भी लोहिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल बच्चों और उनके परिजनों से घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली।