Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 19 जुलाई को विराट हिंदू विवाह सम्मेलन, 51 कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 01/07/2026 01:02:57 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 01/07/2026 01:02:57 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज भारतीय संस्कृति रक्षा अभियान के बैनर तले दीनदयाल नगर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 19 जुलाई 2026 को रेड सैफायर बैंक्विट हॉल में विराट हिंदू विवाह सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज भारतीय संस्कृति रक्षा अभियान के बैनर तले दीनदयाल नगर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 19 जुलाई 2026 को रेड सैफायर बैंक्विट हॉल में विराट हिंदू विवाह सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन में 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह (कन्यादान) एवं 251 युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। साथ ही संस्था की ओर से सभी नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के दानवीरों को 'भामाशाह सम्मान' से भी सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि आज भी समाज में अनेक ऐसे परिवार हैं जो आर्थिक रूप से अपने बच्चों का विवाह कराने में सक्षम नहीं हैं। यदि समाज के सहयोग से ऐसे परिवारों का हाथ नहीं थामा गया तो समाज में जनसंख्या का संतुलन बिगड़ने जैसी गंभीर परिस्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। 

जिसके दूरगामी परिणाम होंगे। इसलिए सनातन धर्म को सशक्त बनाने के लिए हम सभी को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभानी चाहिए। संस्था के संस्थापक आचार्य धीर शांत दास जी ने कहा कि वर्तमान समय में हिंदू समाज के युवक-युवतियों में विवाह के प्रति अनिच्छा का वातावरण बनता जा रहा है, जो सनातन धर्म के हित में नहीं है। इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अपने आसपास के युवक-युवतियों को ऐसे आयोजनों के माध्यम से वैवाहिक संबंध स्थापित करने के लिए प्रेरित करे। बैठक में उपदेश अग्रवाल, रामजी गुप्ता, विनीत गुप्ता, अनिल सिक्का, तुलसीराम, धवल दीक्षित, राजेश रस्तोगी, सुधा शर्मा, दीपमाला सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।


Featured News