Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 12 बिखरे परिवारों में लौटी खुशियां, मिशन शक्ति के तहत हुआ सफल समाधान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Prvin Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 29/06/2026 12:50:35 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Prvin Kumar ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 29/06/2026 12:50:35 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के कुशल नेतृत्व कहें या महिला थाना प्र 0नि0 भाग्यवती पांडेय की कार्य क्षमता,अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में दायित्वों के प्रति क्रियाशील महिला थाना प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडेय ने मिशन शक्ति फेज-5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत रविवार को उत्कृष्ट कार्य करते हुए 12 दंपतियों के पारिवारिक विवादों का सफल समाधान कर उन्हें पुन एक साथ विदा किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के कुशल नेतृत्व कहें या महिला थाना प्र 0नि0 भाग्यवती पांडेय की कार्य क्षमता,अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में दायित्वों के प्रति क्रियाशील महिला थाना प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडेय ने मिशन शक्ति फेज-5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत रविवार को उत्कृष्ट कार्य करते हुए 12 दंपतियों के पारिवारिक विवादों का सफल समाधान कर उन्हें पुन एक साथ विदा किया। महिला थाना स्थित मिशन शक्ति केंद्र में प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडेय ने अपनी संवेदनशील कार्यशैली, धैर्यपूर्ण काउंसलिंग और सकारात्मक संवाद के माध्यम से टूटने की कगार पर पहुंचे 12 परिवारों को फिर से एकजुट कर दिया। उनकी इस पहल से कई परिवारों में रिश्तों की डोर दोबारा मजबूत हुई और घरों में खुशियां लौट आईं। इस सराहनीय कार्य में महिला मुख्य आरक्षी रीना रावत, महिला आरक्षी प्रियंबदा सिंह, महिला आरक्षी शिखा खरवार एवं महिला आरक्षी प्रगति ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महिला थाना की इस मानवीय पहल की जनपद में व्यापक सराहना हो रही है, वहीं प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडेय की कार्यकुशलता और प्रभावी काउंसलिंग की लोगों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।


Featured News