-
☰
उत्तर प्रदेश: काशी में विदेशी जोड़े ने गंगा की लहरों के बीच रचाई सनातनी शादी, नाव पर सजे मंडप में लिए सात फेरे
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: प्रदेश के धार्मिक नगरी काशी में सनातनी परंपरा अनुसार मंगलवार को एक विदेशी जोड़े ने शादी रचाई. अस्सी घाट पर गंगा की बीच धारा में वैदिक विधि- विधान से विवाह हुआ. गंगा की धारा में नाव में सजी मंडप में विदेशी जोड़े ने सात फेरे लिए.
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्रदेश के धार्मिक नगरी काशी में सनातनी परंपरा अनुसार मंगलवार को एक विदेशी जोड़े ने शादी रचाई. अस्सी घाट पर गंगा की बीच धारा में वैदिक विधि- विधान से विवाह हुआ. गंगा की धारा में नाव में सजी मंडप में विदेशी जोड़े ने सात फेरे लिए. वैदिक मंत्रोच्चार और शास्त्रोक्त परंपराओं विवाह की रस्में निभाई गईं. मेक्सिको सिटी निवासी रूईज कब्रोल और गों जालो मिगुल लंबे समय से भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से प्रभावित थे। उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत काशी में करने का निर्णय लिया. आचार्य दीपक पांडेय ने विधि पूर्वक शादी करवाई. दूल्हा- दुल्हन भारतीय परिधान में नजर आए. दूल्हा धोती- कुर्ता और दुल्हन लाल बनारसी साड़ी धारण की थी. इस अनोखी शादी को देखने के लिए घाट पर भ्रमण करने पहुंचे पर्यटकों की भीड़ रही।