Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, नकल विहीन परीक्षा के सख्त निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , Date: 26/02/2026 10:46:53 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Date:
  • 26/02/2026 10:46:53 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर l मे 25 फरवरी, 2026 (सू0वि0)- जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने आज माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न क

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर l मे 25 फरवरी, 2026 (सू0वि0)- जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने आज माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण किया। निरीक्षण मे सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने लुदर्स कान्वेन्ट बालिका इण्टर कालेज शास्त्रीनगर के परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी ने स्ट्रागं रूम, सीसी0टी0वी0 कैमरा रूम, परीक्षा कक्षों में जाकर गहनता से निरीक्षण किया, तथा नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया। वही अपने-अपने क्षेत्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेटो को भी परीक्षा के दौरान निरन्तर भ्रमणशील रहकर  शान्ति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों का जायजा लेने के दौरान कहा कि जिले में प्रत्येक दशा में नकल विहीन परीक्षा करायी जायेगी, यदि इसमें किसी भी व्यक्ति द्वारा अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश करते पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जायेगी तथा जिन परीक्षा केन्द्रों पर नकल कराते पाया गया तो सम्बन्धित परीक्षा केन्द्रों को ब्लैक लिस्टेट किया जायेगा। उन्होंने सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट/केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया है कि परीक्षा केन्द्रों के अन्दर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है, इसका पूर्णतः ध्यान रखा जाए। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्रो के आस पास स्थित कम्प्यूटर, फोटो कापी की दुकानें भी बन्द रखी जाएं, इसका पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। 

जिलाधिकारी ने उक्त विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा कक्ष तथा प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के डबल लॉक को देखा, उन्होंने  संबंधित प्रधानाचार्याे को निर्देश दिया कि परीक्षा को सुचितापूर्ण संपन्न कराना है। इसको देखते हुए सीसीटीवी कैमरे पूर्णतया संचालित रहें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक विद्यालय में स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से भी परीक्षा पर पूरी नजर रहेगी सभी को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा संपन्न करायी जाए।

Related News

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के गुम्मा गांव में मां दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, महाप्रसाद में उमड़ा जनसैलाब

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर दौरे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दिव्यांगजनों को उपकरण व लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित

उत्तर प्रदेश: गंगोह क्षेत्र में अंतरधार्मिक विवाह के बाद विवाद, जबरन धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज; दंपती की तलाश में पुलिस टीमें तैनात

उत्तर प्रदेश: विजय सिंह पथिक जयंती पर गुर्जर भवन में समारोह आयोजित

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर पुलिस ने लूटकांड के 2 वांछित आरोपी गिरफ्तार, ₹92,000 नकदी बरामद

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल 28 फरवरी 2027 तक बढ़ा


Featured News