-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जल जीवन मिशन की टंकी अधूरी, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा शुद्ध पेयजल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर विकास खण्ड हरैया सतघरवा की ग्राम पंचायत हसनापुर में जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकी का निर्माण कार्य विगत वर्षों से अधर में लटका हुआ है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर विकास खण्ड हरैया सतघरवा की ग्राम पंचायत हसनापुर में जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकी का निर्माण कार्य विगत वर्षों से अधर में लटका हुआ है। "हर घर नल से जल" का सपना दिखाकर शुरू की गई योजना ग्रामीणों के लिए छलावा साबित हो रही है। टंकी निर्माण न होने की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर कई बार दर्ज कराई गई। शिकायत संख्या 40018225007665, 40018225005806, 40018225017650, 40018225010259 के निस्तारण में हर बार विभाग द्वारा "कार्य पूर्ण होने पर जलापूर्ति करा दी जाएगी" का रटा-रटाया जवाब दे दिया जाता है। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आज तक पानी की टंकी नहीं बनी। 35 फुट के दूषित पानी से बीमारी का खतरा ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 35 फुट की गहराई पर हैंडपंप से निकलने वाला पानी पीने योग्य नहीं है। उसे पीने से डायरिया, पीलिया व पेट संबंधी बीमारियों का खतरा बना रहता है। शुद्ध पेयजल 100 फुट से 330 फुट की गहराई पर है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण ग्रामीण निजी बोरिंग कराने में असमर्थ हैं। मजबूरन दूषित जल पीकर बीमारियों को दावत दे रहे हैं। "सरकार की मंशा पर उठ रहे सवाल" "माननीय प्रधानमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ जनता तक नहीं पहुँच पा रहा है। टंकी अधूरी होने से सरकार की मंशा पर ही सवाल उठ रहे हैं। जनता की आशाएं टूट चुकी हैं।" ग्रामीणों ने जिलाधिकारी बलरामपुर मांग की है कि जल निगम ग्रामीण को निर्देशित कर कुछ दिन के भीतर युद्धस्तर पर टंकी का निर्माण पूर्ण कराया जाएऔर कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार व अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों में आक्रोश: शीघ्र कार्य शुरू कराने की मांग कर रहे हैं।
दिल्ली: भाजपा जन कल्याण मंच में लिया बड़ा फैसला, नई नियुक्तियों पर लगी रोक
उत्तर प्रदेश: लापता युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दो घायल
उत्तर प्रदेश: RBI जल्द ला सकता है प्लास्टिक नोट, छपाई लागत घटेगी और बढ़ेगी नोटों की उम्र
राजस्थान: समृद्धि मिल्क एंड एग्री प्रोड्यूसर कंपनी को मिला ‘बेस्ट एम्प्लॉयर अवार्ड 2026’
