-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: लापता युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दो घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बनवारीपुर बनवारीपुर गांव से 21 मई 2026 को लापता हुए युवक गोपाल की हत्या का मामला सामने आया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बनवारीपुर बनवारीपुर गांव से 21 मई 2026 को लापता हुए युवक गोपाल की हत्या का मामला सामने आया है। दो दिन बाद उसका शव रोही गांव के एक सुनसान खंडहर मकान से बरामद हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों उमेश, नरेश और मोहित को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार, मृतक गोपाल को आरोपी युवक अक्सर हुक्का पिलाने के लिए अपने साथ रखते थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर गोपाल की दादी ने आरोपियों को फटकार लगा दी थी। बताया जा रहा है कि इसी अपमान को आरोपियों ने गंभीरता से लेते हुए बदले की भावना में हत्या की साजिश रची। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने गोपाल को बहला-फुसला कर सुनसान खंडहर मकान में बुलाया। वहां हुक्के के माध्यम से उसे नशीला पदार्थ दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोप है कि आरोपियों ने उसका सिर दीवार पर पटककर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद शव को खंडहर में ही छोड़ दिया गया। परिजनों ने इस हत्या को अत्यंत क्रूर बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान की। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें दो आरोपियों के पैरों में गोली लगने की जानकारी सामने आई है। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हत्या के पीछे के सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस दर्दनाक घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है और गांव में भय व आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन ने स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है।
मध्य प्रदेश: विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य कार्यक्रम, जनकल्याण शिविर व वृक्षारोपण अभियान का आयोजन
उत्तर प्रदेश: दहेज हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
उत्तर प्रदेश: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को विन्ध्याचल पुलिस ने किया गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: जनकल्याण शिविर आयोजित, विभिन्न विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी
उत्तर प्रदेश: मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में द्वितीय दिव्य गौ कथा सम्पन्न, संतों का भव्य स्वागत
छत्तीसगढ़: पालक समिति का लोकतांत्रिक ढंग से गठन, पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से संपन्न
