-
☰
उत्तर प्रदेश: केशव प्रसाद मौर्य ने जर्मनी में RAILONE GmbH की विनिर्माण इकाई का किया दौरा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जर्मनी में RAILONE GmbH के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री निशांत मित्तल जी से शिष्टाचार भेंट कर कंपनी की अत्याधुनिक विनिर्माण इकाई का दौरा किया। इस अवसर
विस्तार
उत्तर प्रदेश: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जर्मनी में RAILONE GmbH के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री निशांत मित्तल जी से शिष्टाचार भेंट कर कंपनी की अत्याधुनिक विनिर्माण इकाई का दौरा किया। इस अवसर पर उन्नत रेलवे ट्रैक प्रणालियों, प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट स्लीपर तकनीक एवं उच्च गुणवत्ता मानकों पर आधारित उत्पादन प्रक्रियाओं का विस्तृत अवलोकन किया गया।बैठक के दौरान भारत, विशेषकर उत्तर प्रदेश में आधुनिक रेल अवसंरचना विकास, तकनीकी सहयोग, निवेश संभावनाओं तथा कौशल विकास के क्षेत्रों में साझेदारी को और सुदृढ़ करने पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। ऐसी उन्नत वैश्विक तकनीकों का समावेश प्रदेश में सुरक्षित, टिकाऊ एवं विश्वस्तरीय रेल नेटवर्क के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।