-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में रामलीला की तैयारियों पर बैठक, 11 से 21 अक्टूबर तक होगा विजय महोत्सव
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा की एक बैठक साइट 4 स्थित लक्ष्मी टिंबर पर संपन्न हुई।मीटिंग की अध्यक्षता सरदार मनजीत सिंह ने की। उन्होंने बताया कि रामलीला मंचन की तैयारियों को लेकर मीटिंग आयोजित की गयी
विस्तार
उत्तर प्रदेश: श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा की एक बैठक साइट 4 स्थित लक्ष्मी टिंबर पर संपन्न हुई।मीटिंग की अध्यक्षता सरदार मनजीत सिंह ने की। उन्होंने बताया कि रामलीला मंचन की तैयारियों को लेकर मीटिंग आयोजित की गयी जिसमें 11 से 21 अक्टूबर तक मनाये जाने वाले विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा हुई। महासचिव बिजेंद्र सिंह आर्य ने रामलीला मंचन के साथ साथ मेले को आकर्षक बनाने की कार्य योजना पर चर्चा की जिसमें खाने पीने के स्टाल व विभिन्न आकर्षक झूले लगवाने पर भी सहमती बनी। मीटिंग में मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, हरेंद्र भाटी, मुकुल गोयल, कुलदीप शर्मा, कमल सिंह आर्य, के के शर्मा, मनोज यादव, अमित गोयल, अतुल जैन, श्यामवीर भाटी, गजेंद्र सिंह, अंकुर गर्ग, अनुज उपाध्याय व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में डीजे जब्त होने पर कोतवाली के बाहर डटे 60 कांवड़िए, रातभर चला इंतजार
पंजाब: लुधियाना में कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर, 24 घंटे भोजन-चिकित्सा की सुविधा
उत्तर प्रदेश: खुर्जा में 12वां विशाल शिव कांवड़ सेवा कैंप आयोजित, श्रद्धालुओं के लिए जुटीं सुविधाएं
