Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में डीजे जब्त होने पर कोतवाली के बाहर डटे 60 कांवड़िए, रातभर चला इंतजार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 10/08/2026 03:58:37 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 10/08/2026 03:58:37 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रविवार देर रात करीब 60 कांवरियों का जत्था डीजे जब्त होने के बाद पूरी रात कोतवाली के बाहर बैठा रहा। ये कांवरिए आजमगढ़ के बिनासेपुर से गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महाहर धाम में जलाभिषेक के लिए निकले थे।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रविवार देर रात करीब 60 कांवरियों का जत्था डीजे जब्त होने के बाद पूरी रात कोतवाली के बाहर बैठा रहा। ये कांवरिए आजमगढ़ के बिनासेपुर से गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महाहर धाम में जलाभिषेक के लिए निकले थे। रास्ते में ददरी घाट से गंगाजल भरने के लिए जा रहे जत्थे को शहर के रौजा तिराहे के पास पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने पिकअप पर लगा डीजे निर्धारित सीमा से अधिक ऊंचा होने की बात कहते हुए जब्त कर लिया गया और उसे पुलिस कोतवाली ले गई। डीजे के साथ पूरा कांवरिया जत्था भी कोतवाली पहुंच गया। जत्थे में महिलाएं, बच्चे, युवा और अधेड़ उम्र के लोग शामिल थे। कांवरियों का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि कुछ देर बाद डीजे छोड़ दिया जाएगा, लेकिन रात गुजर गई और सुबह तक डीजे नहीं छोड़ा गया। इस दौरान कई कांवरिए कोतवाली गेट के बाहर ही बैठे रहे।

कांवरियों के मुताबिक, वे आजमगढ़ के बिनासेपुर से महाहर धाम में जलाभिषेक के लिए निकले थे। योजना थी कि गाजीपुर के ददरी घाट पहुंचकर गंगाजल भरा जाएगा और इसके बाद जत्था महाहर धाम के लिए रवाना होगा। जत्था रविवार रात गाजीपुर शहर के रौजा तिराहे के पास पहुंचा। इसी दौरान पुलिस ने पिकअप को रोक लिया। पुलिस ने डीजे की ऊंचाई निर्धारित सीमा से अधिक होने की बात कही और उसे आगे ले जाने से रोक दिया। कांवरियों का कहना है कि उन्होंनेपुलिसकर्मियों से कहा कि डीजे को आगे ले जाकर उतार दिया जाएगा और उसकी ऊंचाई कम कर दी जाएगी। इसके बावजूद पुलिस ने डीजे को कोतवाली ले जाने की बात कही। डीजे के पीछे-पीछे पूरी टोली भी पहुंची कोतवाल पुलिस द्वारा डीजे को कोतवाली ले जाने के बाद कांवरियों का पूरा जत्था भी उसके पीछे कोतवाली पहुंच गया। उनका कहना था कि डीजे उनका सामान और यात्रा का हिस्सा था, इसलिए वे उसे छोड़कर आगे नहीं जाना चाहते थे।

कांवरियों के मुताबिक, पुलिसकर्मियों से बातचीत के दौरान उन्हें बताया गया कि कुछ देर बाद डीजे छोड़ दिया जाएगा। इसी उम्मीद में महिलाएं, बच्चे और अन्य कांवरिए रातभर कोतवाली के बाहर बैठे रहे। कांवरियों का कहना है कि उन्हें यह उम्मीद थी कि डीजे मिलने के बाद वे ददरी घाट पहुंचेंगे, वहां से गंगाजल लेकर महाहर धाम जाएंगे और निर्धारित समय पर भगवान शिव का जलाभिषेक कर सकेंगे। कांवरियों के मुताबिक, करीब 4-5 घंटे तकइंतजार करने के बाद कुछ लोग डीजे के बारे में जानकारी लेने कोतवाली के अंदर गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से पूछा कि डीजे कब छोड़ा जाएगा, क्योंकि उन्हें आगे गंगाजल लेने जाना है। कांवरियों का कहना है कि उन्हें बताया गया कि अधिकारी ड्यूटी पर गए हैं और सुबह आने के बाद ही इस मामले में निर्णय होगा। इसके बाद जत्थे के लोग फिर कोतवाली के बाहर बैठ गए।

रात बढ़ती गई, लेकिन डीजे नहीं छोड़ा गया। इस दौरान कई कांवरिए कोतवाली गेट के बाहर ही बैठे रहे।महिलाएं-बच्चे परेशान, कुछ लोगों को अलग भेजा जत्थे में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल थे। कांवरियों के मुताबिक, देर रात होने के कारण कुछ महिलाओं और बच्चों को अलग व्यवस्था के लिए भेजना पड़ा। वहीं कई पुरुष कांवरिए अपने डीजे और सामान के साथ कोतवाली के बाहर ही डटे रहे। कांवरियों का आरोप है कि रातभर इंतजार के दौरान प्रशासन की ओर से उनके खाने-पीने या ठहरने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। सुबह तक कई लोग गंगाजल और प्रसाद लेकर डीजे के छोड़े जाने का इंतजार करते रहे। कांवरिया बोला- बाबा का जलाभिषेक करने निकले थे, रात कोतवाली में बीत गईजत्थे में शामिल एक कांवरिए ने कहा, "हम लोग बाबा का जलाभिषेक करने निकले थे। रात पूरी कोतवाली के बाहर बीत गई। अब समझ नहीं आ रहा कि जलाभिषेक कैसे होगा।"

कांवरियों का कहना है कि उनकी धार्मिक यात्रा का समय निकलता जा रहा था। वे ददरी घाट से गंगाजल लेकर महाहर धाम पहुंचना चाहते थे, लेकिन डीजे जब्त होने के कारण उनका पूरा कार्यक्रम प्रभावित हो गया। कांवरियों ने आरोप लगाया कि यात्रा के दौरान उन्होंने कुछ अन्य जत्थों में इससे अधिक ऊंचाई वाले डीजे देखे थे। उनका कहना है कि यदि डीजे की ऊंचाई को लेकर नियम लागू हैं तो सभी जत्थों पर समानकार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि, दूसरे जत्थों के डीजे की ऊंचाई और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होने के कांवरियों के इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस बोली- निर्धारित सीमा से अधिक ऊंचाई पर कार्रवाई वहीं, सुबह कोतवाली में जानकारी लेने पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बताया कि डीजे केखिलाफ कार्रवाई एसपी सिटी राकेश मिश्रा के निर्देश पर की गई है। पुलिस के अनुसार, डीजे की ऊंचाई निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उसे रोका गया है।

मौजूद पुलिसकर्मियों ने बताया कि कोतवाल सुबह करीब 10 बजे आएंगे। इसके बाद डीजे को लेकर की गई कार्रवाई और आगे की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी। फिलहाल करीब 60 कांवरियों का जत्था डीजे जब्त होने के कारण रातभर कोतवाली के बाहर बैठा रहा। कांवरियों की चिंता अब इस बात को लेकर है कि ददरी घाट से गंगाजल लेकर वे महाहर धाम में समय से जलाभिषेक कर पाएंगे या नहीं।