-
☰
No image found.
राजस्थान: चितरी स्कूल में PTA कार्यकारिणी का गठन, जयकांत पंवार बने अध्यक्ष
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चितरी में विद्यालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर अभिभावक-शिक्षक संघ (PTA) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चितरी में विद्यालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर अभिभावक-शिक्षक संघ (PTA) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, अभिभावकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित अभिभावकों, ग्रामीणों एवं विद्यालय परिवार की सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रणाली के माध्यम से PTA कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें जयकांत पंवार को PTA अध्यक्ष एवं कोदारलाल जी पाटीदार को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी क्रम में हिमेश जी ठाकर एवं मनोज जी कलाल को उपाध्यक्ष तथा प्रकाश जी गर्ग को सचिव मनोनीत किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन पर उपस्थित लोगों ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के शैक्षणिक एवं विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग की उम्मीद जताई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी विद्यालय के विद्यार्थियों की शिक्षा, अनुशासन, सुविधाओं एवं सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकगण, ग्रामीणजन एवं विद्यालय परिवार ने सर्वसम्मति एवं निर्विरोध चयन को विद्यालय के हित में एक सकारात्मक पहल बताया।
राजस्थान: उदयपुर में अरावली संरक्षण पर हाई-पावर्ड कमेटी की सुनवाई, खनन और पर्यावरण पर मंथन
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में 13 अगस्त को निकलेगी ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा, DM को सौंपेंगे ज्ञापन
हरियाणा: जींद में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 19 बोतल और 64 पव्वे बरामद
हरियाणा: हिसार में बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद
हरियाणा: झज्जर में हर घर तिरंगा अभियान का आगाज, DC ने वीडियो वैन को दिखाई हरी झंडी
हरियाणा: तोशाम में जलभराव पर प्रशासन सख्त, SDM ने किया औचक निरीक्षण
