-
☰
No image found.
हरियाणा: तोशाम में जलभराव पर प्रशासन सख्त, SDM ने किया औचक निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: लगातार हो रही बारिश के बीच कस्बे में जलभराव और जल निकासी की समस्या को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है।
विस्तार
हरियाणा: लगातार हो रही बारिश के बीच कस्बे में जलभराव और जल निकासी की समस्या को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। रविवार को एसडीएम संदीप कुमार ने तोशाम के विभिन्न इलाकों का औचक निरीक्षण कर बरसाती पानी और गंदे पानी की निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जलभराव की समस्या का त्वरित एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बस स्टैंड के पास स्थित जोहड़, जल घर में बने गंदे पानी के बूस्टिंग स्टेशन तथा तोशाम-बवानी खेड़ा रोड पर बनी बरसाती और गंदे पानी की ड्रेन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से जल निकासी व्यवस्था की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। इसके अलावा एसडीएम ने पोस्ट ऑफिस रोड, मेन बाजार, माता वाली गली, पार्क वाली गली और बस स्टैंड के समीप स्थित जोहड़ क्षेत्र का भी दौरा किया। इन क्षेत्रों में बारिश के दौरान पानी जमा होने की स्थिति को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को ड्रेनेज सिस्टम को प्रभावी बनाने तथा नालियों और ड्रेनों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा।एसडीएम संदीप कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मानसून के दौरान आमजन को जलभराव से किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। बरसाती पानी की निकासी के साथ-साथ सीवरेज के गंदे पानी की समस्या का भी स्थायी समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ युद्ध स्तर पर कार्य करें और जहां भी तकनीकी या व्यवस्थागत कमी है, उसे तत्काल दूर किया जाए। उन्होंने खेतों में जमा बरसाती पानी की निकासी को लेकर भी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रशासन का उद्देश्य बारिश के दौरान ग्रामीणों और कस्बेवासियों को जलभराव से राहत दिलाना और जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है। औचक निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार अशोक कुमार, सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता रमेश कुमार एवं दीपक कुमार, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ विक्रम पूनिया सहित पंचायत एवं विकास विभाग के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि जल निकासी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि समस्या वाले क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जाए और बारिश के दौरान उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार रहें।
राजस्थान: उदयपुर में अरावली संरक्षण पर हाई-पावर्ड कमेटी की सुनवाई, खनन और पर्यावरण पर मंथन
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में 13 अगस्त को निकलेगी ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा, DM को सौंपेंगे ज्ञापन
हरियाणा: जींद में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 19 बोतल और 64 पव्वे बरामद
हरियाणा: हिसार में बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद
हरियाणा: झज्जर में हर घर तिरंगा अभियान का आगाज, DC ने वीडियो वैन को दिखाई हरी झंडी
