-
☰
No image found.
हरियाणा: हिसार में बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हिसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
हरियाणा: चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हिसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धांत जैन के निर्देश पर थाना शहर हिसार की चौकी बस अड्डा पुलिस ने यह कार्रवाई की। चौकी बस अड्डा प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी सौरभ पुत्र सतबीर, निवासी नवदीप कॉलोनी, हिसार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से चोरी की गई हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल नंबर HR-86-5141 बरामद हुई है। यह मोटरसाइकिल हिसार बस स्टैंड के पास से चोरी की गई थी। मामले में शिकायतकर्ता सुनील पुत्र नरेश, निवासी गढ़ी, जिला हिसार ने थाना शहर हिसार में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि उसने अपनी मोटरसाइकिल हिसार बस स्टैंड के पास खड़ी की थी। कुछ समय बाद वापस लौटने पर मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया था।शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वारदात से जुड़े आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने तकनीकी एवं अन्य जांच के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे 8 अगस्त 2026 को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर मामले की जांच आगे बढ़ाई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं और चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
राजस्थान: उदयपुर में अरावली संरक्षण पर हाई-पावर्ड कमेटी की सुनवाई, खनन और पर्यावरण पर मंथन
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में 13 अगस्त को निकलेगी ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा, DM को सौंपेंगे ज्ञापन
हरियाणा: जींद में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 19 बोतल और 64 पव्वे बरामद
हरियाणा: झज्जर में हर घर तिरंगा अभियान का आगाज, DC ने वीडियो वैन को दिखाई हरी झंडी
हरियाणा: तोशाम में जलभराव पर प्रशासन सख्त, SDM ने किया औचक निरीक्षण
