Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: मुरैना के मलखानपुरा क्लस्टर में वृक्षारोपण महोत्सव, कलेक्टर ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 10/08/2026 04:07:55 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 10/08/2026 04:07:55 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: एम.एस.एम.ई. विभाग के बहुउत्पाद क्लस्टर मलखानपुरा में रविवार को वृक्षारोपण महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विस्तार

मध्य प्रदेश: एम.एस.एम.ई. विभाग के बहुउत्पाद क्लस्टर मलखानपुरा में रविवार को वृक्षारोपण महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन बटेश्वर इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फाउंडेशन, ग्राम मलखानपुरा-मुरैना द्वारा किया गया। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने क्लस्टर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार तथा पौधों के संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज रोपे गए पौधे भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ एवं संतुलित पर्यावरण की आधारशिला हैं।


वृक्षारोपण महोत्सव के दौरान क्लस्टर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, आयोजक संस्था के पदाधिकारियों एवं अन्य सहभागियों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर औद्योगिक परिसर को अधिक हरा-भरा एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में जीएमडीआईसी श्री अरविंद कुमार माहेश्वरी सहित एम.एस.एम.ई. विभाग एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के संबंधित अधिकारी तथा बटेश्वर इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।