-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: हरिहर मंदिर जलाभिषेक को लेकर शिवसेना का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सावन में हरिहर मंदिर जलाभिषेक कार्यक्रम को लेकर शिवसेना ने मुरादाबाद और संभल में सक्रियता तेज कर दी है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सावन में हरिहर मंदिर जलाभिषेक कार्यक्रम को लेकर शिवसेना ने मुरादाबाद और संभल में सक्रियता तेज कर दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर विभिन्न तहसीलों से शिवसैनिकों को संभल पहुंचाने की रणनीति बनाई गई। इसी दौरान पुलिस और शिवसैनिकों के बीच टकराव की स्थिति सामने आई। शिवसेना के मुताबिक, ठाकुरद्वारा तहसील प्रमुख सोमपाल को भोजपुर थाना पुलिस ने कथित तौर पर रोक लिया। जानकारी मिलने पर शिवसैनिक थाने पहुंचे और पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। शिवसेना के वरिष्ठ महानगर सचिव अरुण ठाकुर और उमेश ठाकुर समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने मामले पर नाराजगी जताई। शिवसेना नेताओं का आरोप है कि इसके बाद पुलिस ने जिला प्रमुख के निवास पर पहुंचकर उन्हें घेर लिया और हिरासत में ले लिया। वहीं, ब्लॉक प्रमुख विक्की कश्यप के नेतृत्व में करीब 50 शिवसैनिकों को मेनाठेर थाने में रोके जाने का दावा किया गया। शिवसेना जिला प्रमुख ने कहा कि प्रशासन शिवसैनिकों को हरिहर मंदिर जाने से नहीं रोक पाएगा। उन्होंने कहा कि सावन में जलाभिषेक करने का संकल्प लिया गया है और इसके लिए शिवसैनिक गिरफ्तारी से लेकर संघर्ष तक के लिए तैयार हैं। इस दौरान वीरेंद्र अरोड़ा, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, रमेश ठाकुर, विक्की कश्यप, सोमपाल, महेश, सोनू, प्रदीप, बादाम सिंह, नितेश और हरि सिंह समेत कई शिवसैनिकों ने अलग-अलग स्थानों पर गिरफ्तारी दी। कार्यकर्ताओं ने हनुमान मूर्ति पर जलाभिषेक भी किया।शिवसेना का कहना है कि उसका उद्देश्य धार्मिक आस्था के अनुरूप शांतिपूर्ण तरीके से जलाभिषेक करना है। वहीं, पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई को लेकर पार्टी ने विरोध जारी रखने का संकेत दिया है।
उत्तर प्रदेश: आला हज़रत के जन्मस्थान पर 108वां उर्स-ए-आला हज़रत शान-ओ-शौकत से मनाया गया
गुजरात: सापुतारा मानसून महोत्सव के दूसरे दिन भी खाली रहीं कुर्सियां
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर गौतमबुद्धनगर पुलिस अलर्ट, मार्गों और शिविरों का निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर गांव-गांव पहुंचा मुमताज अहमद का कारवां
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा के चलते संतकबीरनगर में 2 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल
