-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: अयोध्या में 15 से 23 दिसंबर तक होगी 9 दिवसीय श्रीराम कथा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: भगवान श्रीराम की पावन जन्मभूमि श्रीधाम अयोध्या में आगामी 15 से 23 दिसंबर 2026 तक नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: भगवान श्रीराम की पावन जन्मभूमि श्रीधाम अयोध्या में आगामी 15 से 23 दिसंबर 2026 तक नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन व्यासपीठ से परम पूज्य आचार्य रामानुज जी के श्रीमुख से होगा। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, कथा का आयोजन मानस भवन, श्रीधाम अयोध्या में किया जाएगा। धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित होने वाली इस कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन का उद्देश्य लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, भक्ति और सेवा के संदेश से जोड़ना है। श्री हरिकथा आयोजन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष गंभीर मल जी राठी और उपाध्यक्ष रमेश सोनी ने बताया कि यह आयोजन मानवता मिशन ट्रस्ट द्वारा संचालित धर्म, संस्कार, सेवा, शिक्षा एवं मानव कल्याण से जुड़े विभिन्न सत्कार्यों के लाभार्थ आयोजित किया जा रहा है। समिति की ओर से श्रद्धालुओं से सपरिवार कथा में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ लेने और सेवा कार्यों में सहयोग करने की अपील की गई है। आयोजकों ने कहा कि जहां प्रभु श्रीराम का स्मरण होता है, वहां जीवन में भक्ति, मर्यादा और आनंद का प्रकाश फैलता है। अयोध्या की पावन धरती पर होने वाली इस नौ दिवसीय श्रीराम कथा को श्रद्धालुओं के लिए विशेष आध्यात्मिक अवसर बताया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान कथा श्रवण के साथ सेवा कार्यों में सहयोग करने का भी अवसर मिलेगा। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी समिति के पदाधिकारियों से प्राप्त करने की अपील की है। वहीं, राणापुर नगर से भी श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जाने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, करीब एक बस के जरिए श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की व्यवस्था बनाने पर तैयारी चल रही है। इससे स्थानीय लोगों में भी कथा में शामिल होने को लेकर उत्साह है। आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि वे परिवार सहित अयोध्या पहुंचकर श्रीराम कथा का श्रवण करें और सेवा-यज्ञ में सहभागी बनें। नौ दिवसीय यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए भक्ति, आध्यात्मिकता और सेवा से जुड़ने का विशेष अवसर होगा।
उत्तर प्रदेश: आला हज़रत के जन्मस्थान पर 108वां उर्स-ए-आला हज़रत शान-ओ-शौकत से मनाया गया
गुजरात: सापुतारा मानसून महोत्सव के दूसरे दिन भी खाली रहीं कुर्सियां
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर गौतमबुद्धनगर पुलिस अलर्ट, मार्गों और शिविरों का निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर गांव-गांव पहुंचा मुमताज अहमद का कारवां
उत्तर प्रदेश: हरिहर मंदिर जलाभिषेक को लेकर शिवसेना का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा के चलते संतकबीरनगर में 2 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल
