-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: कांवड़ियों की सेवा में जुटा अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल, मुरादाबाद द्वारा कांवड़ियों की सेवा के लिए व्यापक सेवा अभियान चलाया जा रहा है। संगठन के कार्यकर्ता
विस्तार
उत्तर प्रदेश: श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल, मुरादाबाद द्वारा कांवड़ियों की सेवा के लिए व्यापक सेवा अभियान चलाया जा रहा है। संगठन के कार्यकर्ता मुरादाबाद महानगर एवं आसपास के प्रमुख कांवड़ मार्गों पर लगातार सक्रिय रहकर सड़क से गुजरने वाले कांवड़ियों को पेयजल, भोजन तथा प्राथमिक चिकित्सा जैसी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। संगठन का उद्देश्य है कि दूर-दराज से भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए आने वाले कांवड़ियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें आवश्यकता के समय सेवा एवं सहायता उपलब्ध कराई जा सके। विभिन्न मार्गों पर सेवा टीमों की जिम्मेदारी राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा सेवा कार्य को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए अलग-अलग मार्गों पर सेवा टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है 1. नेशनल हाईवे मार्ग 5. कांठ रोड कांठ रोड पर अभिषेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में तीन सेवा टीमें कांवड़ियों को सेवा उपलब्ध करा रही हैं। 6. दिल्ली रोड दिल्ली रोड पर जतिन प्रजापति के नेतृत्व में तीन सेवा टीमें लगातार सेवा कार्य कर रही हैं। सेवा के साथ सुरक्षा और सहयोग पर भी जोर संगठन के कार्यकर्ता कांवड़ियों को आवश्यकता के अनुसार पीने का पानी, भोजन एवं प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने के साथ-साथ मार्ग में आने वाली परेशानियों में भी सहयोग कर रहे हैं। सेवा टीमों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है कि कांवड़ियों के साथ विनम्रता एवं सेवाभाव से व्यवहार करते हुए आवश्यकता पड़ने पर उन्हें उचित सहायता उपलब्ध कराई जाए। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था की यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना का भी प्रतीक है। भगवान शिव के भक्तों की सेवा करना संगठन के कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य और पुण्य का अवसर है।
राष्ट्रीय बजरंग दल की तीन सेवा टीमें गौरव सैनी के नेतृत्व में नेशनल हाईवे पर कांवड़ियों की सेवा में जुटी हुई हैं। 2. दलपतपुर से मूंढापांडे मार्ग इस मार्ग पर देवी लाल प्रजापति के नेतृत्व में तीन सेवा टीमें लगातार कांवड़ियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं। 3. भोजपुर रोड भोजपुर रोड पर अमन सैनी के नेतृत्व में तीन सेवा टीमें जल, भोजन एवं चिकित्सा सेवा का कार्य कर रही हैं। 4. मुरादाबाद महानगर क्षेत्र मुरादाबाद महानगर में शरद रस्तोगी के नेतृत्व में तीन सेवा टीमें विभिन्न स्थानों पर कांवड़ियों की सहायता एवं सेवा में लगी हुई हैं।
संगठन द्वारा आने वाले दिनों में भी कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों पर सेवा व्यवस्था को निरंतर जारी रखने तथा आवश्यकता के अनुसार सेवा टीमों को और अधिक सक्रिय करने की बात कही गई है।
उत्तर प्रदेश: आला हज़रत के जन्मस्थान पर 108वां उर्स-ए-आला हज़रत शान-ओ-शौकत से मनाया गया
गुजरात: सापुतारा मानसून महोत्सव के दूसरे दिन भी खाली रहीं कुर्सियां
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर गौतमबुद्धनगर पुलिस अलर्ट, मार्गों और शिविरों का निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर गांव-गांव पहुंचा मुमताज अहमद का कारवां
उत्तर प्रदेश: हरिहर मंदिर जलाभिषेक को लेकर शिवसेना का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा के चलते संतकबीरनगर में 2 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल
