-
☰
उत्तर प्रदेश: मीरगंज पुलिस की कार्रवाई 16 पव्वे देशी शराब के साथ आरोपी पकड़ा गया
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरगंज पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 16 पव्वे देशी शराब बरामद की है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरगंज पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 16 पव्वे देशी शराब बरामद की है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 12 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक सूरज पाल सिंह आरोपी मूल रूप से जनपद शाहजहांपुर के थाना कटरा क्षेत्र का रहने वाला है और फिलहाल मीरगंज क्षेत्र के गांव दियोसास में रह रहा था तलाशी लेने पर आरोपी के पास से मस्ती ब्रांड के 16 पव्वे देशी शराब बरामद हुए। जब उससे शराब बेचने का लाइसेंस या कोई वैध दस्तावेज मांगा गया तो वह कुछ भी नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बरामद 16 पव्वों में से 14 को सील कर सुरक्षित रखा है, जबकि दो पव्वों को नमूने के तौर पर अलग किया गया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया है कि आरोपी केखिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है उसी हिसाब से कार्रवाई की गई है।
और उपनिरीक्षक अरुण कुमार गुगई रोड क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि गुगई रोड से जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर एकव्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब बेच रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दबिश दी।दबिश के दौरान पुलिस को एक सफेद रंग के खंडहरनुमा मकान के पास एक व्यक्ति काली पन्नी में शराब के पव्वे रखे हुए मिला। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसकी पहचान सुनील उर्फजगदीश (लगभग 40 वर्ष) पुत्र सोहवरन लाल के रूप में हुई।
उत्तर प्रदेश: क्राउन होटल में ऑनलाइन जिस्मफरोशी का खुलासा, दिल्ली की पिंकी यादव गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: सपा ने गिरफ्तार सफाईकर्मियों की रिहाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: 11,000 वोल्ट लाइन की चपेट में आने से दलित युवक की हुई मौत
उत्तर प्रदेश: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने चिनहट स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: थाना गागहलेडी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त अमित को किया गया गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: सात दिवसीय योग-प्राणायाम और प्राकृतिक चिकित्सा शिविर किया गया आयोजित