Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बदायूं एनकाउंटर मुठभेड़ के बाद शातिर अपराधी रमेश कश्यप गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Kamal Das , Date: 26/02/2026 11:08:37 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Kamal Das ,
  • Date:
  • 26/02/2026 11:08:37 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: उसहैत थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद शातिर अपराधी रमेश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ककराला रोड पर चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि पिछली मुठभेड़ का फरार आरोपी रमेश

विस्तार

उत्तर प्रदेश: उसहैत थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद शातिर अपराधी रमेश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ककराला रोड पर चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि पिछली मुठभेड़ का फरार आरोपी रमेश कश्यप ग्राम सरनमई मोड़ के पास मौजूद है और भागने की फिराक में है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

अपराधी का आपराधिक इतिहास गिरफ्तार आरोपी रमेश कश्यप पुत्र रामसिंह, निवासी ग्राम चंदोखा, थाना दातागंज, जनपद बदायूं है। वह कोई साधारण अपराधी नहीं, बल्कि शातिर अंतरराज्यीय अपराधी है। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न जिलों — बदायूं, शाहजहांपुर, कन्नौज, फिरोजाबाद, भरतपुर और दौसा — में चोरी, लूट, डकैती और गैंगस्टर एक्ट समेत 24 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
 बरामदगी 01 अदद तमंचा (.315 बोर) 02 जिंदा कारतूस 01 खोखा कारतूस
पुलिस का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के गुम्मा गांव में मां दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, महाप्रसाद में उमड़ा जनसैलाब

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर दौरे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दिव्यांगजनों को उपकरण व लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित

उत्तर प्रदेश: गंगोह क्षेत्र में अंतरधार्मिक विवाह के बाद विवाद, जबरन धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज; दंपती की तलाश में पुलिस टीमें तैनात

उत्तर प्रदेश: विजय सिंह पथिक जयंती पर गुर्जर भवन में समारोह आयोजित

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर पुलिस ने लूटकांड के 2 वांछित आरोपी गिरफ्तार, ₹92,000 नकदी बरामद

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल 28 फरवरी 2027 तक बढ़ा


Featured News