Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: तालाब में पलटी अनियंत्रित कार, डूबने से बस्ती के दो युवकों की दर्दनाक मौत

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 22/09/2026 05:29:59 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad ahmad ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 22/09/2026 05:29:59 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: 22 सितंबर 2026। दुधारा थाना क्षेत्र के रूधौली गांव के पास मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे पैड़ी-हनुमानगंज मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क किनारे स्थित तालाब में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: 22 सितंबर 2026। दुधारा थाना क्षेत्र के रूधौली गांव के पास मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे पैड़ी-हनुमानगंज मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क किनारे स्थित तालाब में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार दोनों युवक पानी में डूबने लगे। हादसा होते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कार का शीशा तोड़ा और दोनों युवकों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही दुधारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाकर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन और पुलिस दोनों को वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां लेकर पहुंचे। वहां डॉ. हिमांशु चौधरी ने दोनों की जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान 38 वर्षीय हरिराम त्रिपाठी पुत्र प्रभु निवास त्रिपाठी, निवासी रूधौली, थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती तथा महेंद्र कुमार पुत्र रामदरश, निवासी मझौवा जगत, थाना वाल्टरगंज, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। दोनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में मातम छा गया। घटना की जानकारी मिलते ही हरिराम त्रिपाठी के छोटे भाई मनीराम त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हादसे की खबर आसपास के गांवों में भी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।

 सूचना पर थानाध्यक्ष दुधारा अमित कुमार कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी सदर प्रियम राजशेखर पांडेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से हादसे के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने कार को तालाब से बाहर निकलवाकर घटना से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई।  पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। हादसा संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में हुआ, जबकि दोनों मृतक जनपद बस्ती के रहने वाले थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।