Contact for Advertisement 9650503773


गुजरात: हलोल की जवाहर सोसायटी में 10 दिवसीय गणपति पूजा का किया आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Leena sharma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 22/09/2026 12:47:20 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Leena sharma ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 22/09/2026 12:47:20 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: हलोल जवाहर सोसायटी में रुद्राक्ष ग्रुप की ओर से भगवान श्री गणेश की 10 दिवसीय पूजा और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है।

विस्तार

 गुजरात: हलोल जवाहर सोसायटी में रुद्राक्ष ग्रुप की ओर से भगवान श्री गणेश की 10 दिवसीय पूजा और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है।गणपति उत्सव के दौरान प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की जा रही है। आरती के बाद कथा, भजन संध्या, गरबा, सुंदरकांड और अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन और पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ देखने को मिल रही है। गणपति बप्पा के दर्शन के लिए लगातार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए दर्शन और पूजा की व्यवस्थित व्यवस्था की गई है। गणपति उत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। आयोजन में स्थानीय लोगों की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है।


Featured News