Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: गुरु मां विभाश्री प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 26 सितंबर को होगी आयोजित 

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Jinesh Kumar Jain , राजस्थान  Edited By: Shikha Pandey, Date: 22/09/2026 12:44:23 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Jinesh Kumar Jain ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 22/09/2026 12:44:23 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जयपुर मानसरोवर के वरुण पथ स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में 26 सितंबर को गुरु मां विभाश्री प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

विस्तार

राजस्थान: जयपुर मानसरोवर के वरुण पथ स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में 26 सितंबर को गुरु मां विभाश्री प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य धार्मिक ज्ञान और जागरूकता को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता से संबंधित पोस्टर और फॉर्म का विमोचन गणिनी आर्यिका 105 विभाश्री माताजी के कर कमलों से किया गया। प्रचार संयोजक जिनेश कुमार जैन ने बताया कि प्रतियोगिता शनिवार, 26 सितंबर 2026 को रात 8 बजे मंदिर परिसर में आयोजित होगी। इसमें जैन धर्म, साधु-संतों और धार्मिक विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रबंध समिति के अध्यक्ष जे.के. जैन के अनुसार प्रतियोगिता के लिए फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर है। फॉर्म श्री दिगंबर जैन मंदिर, वरुण पथ से प्राप्त किए जा सकते हैं।

संयोजक लोकेश सोगानी ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार में गणाचार्य आचार्य 108 विराग सागर कलश, द्वितीय पुरस्कार में आचार्य 108 विशुद्ध सागर कलश एवं गणिनी आर्यिका 105 विभाश्री माताजी कलश दिए जाएंगे। तृतीय पुरस्कार के रूप में तीन पार्टी स्पीकर और सांत्वना पुरस्कार के तौर पर 10 ग्राम चांदी के 31 सिक्के दिए जाएंगे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की है।
 


Featured News