Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: रिबोर के नाम पर सरकारी धन खर्च होने का लगा आरोप, ग्रामीणों ने जांच की करी मांग 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anil , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 22/09/2026 11:58:07 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Anil ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 22/09/2026 11:58:07 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: उन्नाव विकासखंड औरास की ग्राम पंचायत गनेश खेड़ा में पेयजल व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर समस्याएं उठाई हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: उन्नाव विकासखंड औरास की ग्राम पंचायत गनेश खेड़ा में पेयजल व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर समस्याएं उठाई हैं। गांव के प्राथमिक विद्यालय में लगा हैंडपंप-सबमर्सिबल युक्त नल पिछले करीब एक महीने से खराब पड़ा है। नल से पानी नहीं निकलने के कारण स्कूली बच्चों को घरों से बोतल में पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या केवल विद्यालय तक सीमित नहीं है। पूरी ग्राम पंचायत में करीब एक दर्जन से अधिक सरकारी हैंडपंप महीनों से खराब पड़े हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि हैंडपंपों की मरम्मत और रिबोर के नाम पर कई बार सरकारी धन खर्च किया गया, लेकिन इसके बावजूद धरातल पर पेयजल की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक रतन खेड़ा में पहुंच के दरवाजे और भगवान बक्स के दरवाजे के पास, निभा खेड़ा में श्रीकृष्ण के दरवाजे और संतोष के घर के पास, सराय बद्री, रामविलास के घर के पास, गनेश खेड़ा में रामदयाल के घर के पास, शिव मंदिर के पास और जगदीश मौर्य के घर के पास समेत कई स्थानों पर लगे सरकारी हैंडपंप खराब हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से धन खर्च किया जाता है, लेकिन गांव में खराब पड़े हैंडपंपों के कारण बच्चों और ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीण निर्मल, रामविलास, जगदीश समेत दर्जनों लोगों ने जिलाधिकारी उन्नाव और खंड विकास अधिकारी औरास से मामले का संज्ञान लेने की मांग की है। ग्रामीणों ने सभी खराब हैंडपंपों की जांच कराकर तत्काल मरम्मत कराने के साथ ही रिबोर के नाम पर खर्च हुए सरकारी धन की जांच और अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related News

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में DM का हुआ तुलसीपुर विकासखंड का सघन निरीक्षण, शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था पर दिया विशेष जोर

उत्तर प्रदेश: शराब की शिकायतों के बाद रात में चला नगर निगम का बुलडोजर, ठेले-खोखे हुए जब्त  

 उत्तर प्रदेश: ट्रेनों में जेवर चोरी करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार, महिलाएं होती थी निशाना

उत्तर प्रदेश: बरेली पुलिस के चार कर्मियों को गृह मंत्रालय से मिला सम्मान, SSP ने पहनाए पदक

उत्तर प्रदेश: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर सीतापुर में हुआ कार्यक्रम, नगर विकास मंत्री राकेश राठौर गुरु जी होंगे मुख्य अतिथि

गुजरात: हलोल की जवाहर सोसायटी में 10 दिवसीय गणपति पूजा का किया आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़


Featured News