Contact for Advertisement 9650503773


 उत्तर प्रदेश: कलेक्ट्रेट गेट के पास पेड़ पर दिखा अजगर, लोगों में दिखी दहशत 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Bharat Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 22/09/2026 11:39:55 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Bharat Maurya ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 22/09/2026 11:39:55 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन के सामने कलेक्ट्रेट गेट के पास एक पेड़ पर अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन के सामने कलेक्ट्रेट गेट के पास एक पेड़ पर अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। पेड़ पर अजगर को देखकर वहां मौजूद लोगों और अधिवक्ताओं में दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने मामले की सूचना संबंधित विभाग को देने की बात कही। स्थानीय लोगों के अनुसार, कलेक्ट्रेट गेट के पास पेड़ पर अजगर काफी समय से दिखाई दे रहा था। लोगों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के बावजूद कई घंटे तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

कलेक्ट्रेट और विकास भवन जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर रोजाना बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता और आम नागरिक पहुंचते हैं। ऐसे में सार्वजनिक स्थान पर अजगर की मौजूदगी लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेने और वन विभाग की टीम भेजकर अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कराने की मांग की है। साथ ही जिलाधिकारी से भी संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

Related News

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में DM का हुआ तुलसीपुर विकासखंड का सघन निरीक्षण, शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था पर दिया विशेष जोर

उत्तर प्रदेश: शराब की शिकायतों के बाद रात में चला नगर निगम का बुलडोजर, ठेले-खोखे हुए जब्त  

 उत्तर प्रदेश: ट्रेनों में जेवर चोरी करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार, महिलाएं होती थी निशाना

उत्तर प्रदेश: बरेली पुलिस के चार कर्मियों को गृह मंत्रालय से मिला सम्मान, SSP ने पहनाए पदक

उत्तर प्रदेश: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर सीतापुर में हुआ कार्यक्रम, नगर विकास मंत्री राकेश राठौर गुरु जी होंगे मुख्य अतिथि

गुजरात: हलोल की जवाहर सोसायटी में 10 दिवसीय गणपति पूजा का किया आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़


Featured News