Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली कॉलेज में भ्रष्टाचार और फीस वृद्धि के मुद्दे पर छात्रों ने सौंपा ज्ञापन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajnesh shrivastav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 22/09/2026 11:43:36 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajnesh shrivastav ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 22/09/2026 11:43:36 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली कॉलेज में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्र नेता अर्पण गर्ग के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज के प्राचार्य ओपी राय को ज्ञापन सौंपा।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली कॉलेज में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्र नेता अर्पण गर्ग के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज के प्राचार्य ओपी राय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नगर निगम टैक्स के कारण हुई फीस वृद्धि, छात्रों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, कॉलेज परिसर में साफ-सफाई समेत कई अन्य मुद्दों को उठाया गया। छात्रों ने इन समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।

छात्रों का कहना है कि कॉलेज में व्याप्त समस्याओं के कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, प्राचार्य ओपी राय ने छात्रों की बात सुनने के बाद समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। छात्रों के अनुसार, प्राचार्य ने कहा कि इन समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान छात्र नेता अर्पण गर्ग के अलावा देवाशीष, विपिन कुमार, अनिल कुमार, अंजू, लोकेश कुमार, संजय वर्मा, मुनन सिंह, अजीम बेग साबरी, मुकुल सिंह, आयुष राणा, गौरव कुमार समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में DM का हुआ तुलसीपुर विकासखंड का सघन निरीक्षण, शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था पर दिया विशेष जोर

उत्तर प्रदेश: शराब की शिकायतों के बाद रात में चला नगर निगम का बुलडोजर, ठेले-खोखे हुए जब्त  

 उत्तर प्रदेश: ट्रेनों में जेवर चोरी करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार, महिलाएं होती थी निशाना

उत्तर प्रदेश: बरेली पुलिस के चार कर्मियों को गृह मंत्रालय से मिला सम्मान, SSP ने पहनाए पदक

उत्तर प्रदेश: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर सीतापुर में हुआ कार्यक्रम, नगर विकास मंत्री राकेश राठौर गुरु जी होंगे मुख्य अतिथि

गुजरात: हलोल की जवाहर सोसायटी में 10 दिवसीय गणपति पूजा का किया आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़


Featured News