-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे की हुई मौत, पति हुआ गंभीर रूप से घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली सीबीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार शाम लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर अटा कायस्थान के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली सीबीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार शाम लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर अटा कायस्थान के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला और उसके दो वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक भोजीपुरा थाना क्षेत्र के अलीनगर निवासी तस्लीम अपनी पत्नी समीना (28) और दो वर्षीय बेटे अदनान रजा के साथ कल्यानपुर स्थित अपनी बहन के घर गए थे। सोमवार शाम करीब छह बजे तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अटा कायस्थान के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से समीना और उनका बेटा सड़क पर जा गिरे और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तस्लीम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही सीबीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल तस्लीम को अस्पताल भेजा। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। परिजनों के अनुसार तस्लीम की शादी वर्ष 2021 में चिठियां पखुन्नी गांव निवासी समीना से हुई थी। मां-बेटे की एक साथ मौत की खबर से अलीनगर और चिठियां पखुन्नी गांव में मातम छा गया। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश: सरयू नहर के रेगुलेटर फाटक पर मछली पकड़ने का लगा आरोप, किसानों ने उठाई कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में अपहरण का हुआ खुलासा, 12 घंटे में विशाल सकुशल हुई बरामद
उत्तर प्रदेश: बिना पैमाइश निर्माण का लगा आरोप, SDM से सीमांकन की करी गई मांग
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर को मिली नई DM, अनुज मलिक ने संभाली कमान
