-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास भवन में लगी योजनाओं की प्रदर्शनी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को विकास भवन परिसर में ‘सेवा दिवस एवं आशीर्वाद’ थीम पर विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को विकास भवन परिसर में ‘सेवा दिवस एवं आशीर्वाद’ थीम पर विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रदर्शनी में कृषि, बाल विकास, उद्यान, दिव्यांगजन कल्याण, कौशल विकास, एनआरएलएम और जल जीवन मिशन समेत करीब 15 विभागों के स्टॉल लगाए गए। जनप्रतिनिधियों ने स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। एनआरएलएम की ओर से आरएफ/सीआईएफ योजना के तहत 1 करोड़ 57 लाख 80 हजार रुपये का चेक दिया गया। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता किट व प्रशस्ति पत्र, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन और लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास, युवा योजना व कृषि योजनाओं के स्वीकृति पत्र और किट वितरित की गईं। कार्यक्रम में लाभार्थियों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। जिले के विभिन्न विद्यालयों में चित्रकला, रंगोली और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
उत्तर प्रदेश: शराब की शिकायतों के बाद रात में चला नगर निगम का बुलडोजर, ठेले-खोखे हुए जब्त
उत्तर प्रदेश: ट्रेनों में जेवर चोरी करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार, महिलाएं होती थी निशाना
उत्तर प्रदेश: बरेली पुलिस के चार कर्मियों को गृह मंत्रालय से मिला सम्मान, SSP ने पहनाए पदक
गुजरात: हलोल की जवाहर सोसायटी में 10 दिवसीय गणपति पूजा का किया आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
