Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: जयपुर में तृतीय जूनियर हैमर बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता का हुआ आगाज

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Chordiya , राजस्थान  Edited By: Shikha Pandey, Date: 22/09/2026 11:46:19 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Manoj Kumar Chordiya ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 22/09/2026 11:46:19 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जयपुर भवानी निकेतन शिक्षण संस्थान में सोमवार को तृतीय जूनियर हैमर बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ।

विस्तार

राजस्थान: जयपुर भवानी निकेतन शिक्षण संस्थान में सोमवार को तृतीय जूनियर हैमर बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ। हैमर बॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में राजस्थान हैमर बॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंची जूनियर टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन भवानी निकेतन शिक्षण संस्थान के सचिव के. सुदर्शन सिंह शेखावत ने किया। उद्घाटन के साथ ही खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला शुरू हो गया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला बिहार और हिमाचल प्रदेश की टीमों के बीच खेला गया। हिमाचल प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले थ्रोइंग करने का फैसला किया। निर्धारित छह यूनिट के मुकाबले में बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 184 अंक हासिल किए। इसके जवाब में हिमाचल प्रदेश की टीम 146 अंक ही बना सकी। इस तरह बिहार ने हिमाचल प्रदेश को 38 अंकों के अंतर से हराकर मुकाबला अपने नाम किया।

उद्घाटन समारोह में अर्जुन अवार्डी राम सिंह शेखावत, हैमर बॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव मुनीष श्रीवास्तव, उत्तरी भारत के निदेशक जोगिंद्र देव आर्य, ईस्ट जोन निदेशक मोहित, नॉर्थ ईस्ट निदेशक पिकलू राम, हिमाचल प्रदेश हैमर बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार, उपाध्यक्ष स्पर्श शर्मा और राजस्थान हैमर बॉल एसोसिएशन के सचिव विजयपाल सिंह सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोजन में संयुक्त सचिव राघवेन्द्र सिंह, डॉ. अनमोल सिंह शेखावत, इंद्र सिंह शेखावत, अजवेंद्र सिंह पुष्कर, दिग्विजय, मनोज, हरियाणा सचिव रोहित और बिहार से रणजीत श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी सहयोग किया। तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता के दौरान देश के विभिन्न राज्यों की जूनियर टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करेंगी और खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Related News

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में DM का हुआ तुलसीपुर विकासखंड का सघन निरीक्षण, शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था पर दिया विशेष जोर

उत्तर प्रदेश: शराब की शिकायतों के बाद रात में चला नगर निगम का बुलडोजर, ठेले-खोखे हुए जब्त  

 उत्तर प्रदेश: ट्रेनों में जेवर चोरी करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार, महिलाएं होती थी निशाना

उत्तर प्रदेश: बरेली पुलिस के चार कर्मियों को गृह मंत्रालय से मिला सम्मान, SSP ने पहनाए पदक

उत्तर प्रदेश: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर सीतापुर में हुआ कार्यक्रम, नगर विकास मंत्री राकेश राठौर गुरु जी होंगे मुख्य अतिथि

गुजरात: हलोल की जवाहर सोसायटी में 10 दिवसीय गणपति पूजा का किया आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़


Featured News