-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जिला अस्पताल में पत्रकार से हुई कथित अभद्रता, नर्सिंग स्टाफ के व्यवहार पर उठे सवाल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: शिवपुरी जिला अस्पताल में पत्रकार अरशद अली के साथ एक नर्स द्वारा कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किए जाने का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: शिवपुरी जिला अस्पताल में पत्रकार अरशद अली के साथ एक नर्स द्वारा कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किए जाने का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो के सामने आने के बाद अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ के व्यवहार और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में एक नर्स पत्रकार अरशद अली के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार करती नजर आ रही हैं। घटना के बाद पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग उठ रही है। मामले को लेकर मांग की गई है कि कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पूरे घटनाक्रम की जांच कराएं। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित नर्स के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही जिला अस्पताल में मरीजों, उनके परिजनों, पत्रकारों और आम नागरिकों के साथ स्टाफ के व्यवहार तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं की भी निगरानी किए जाने की मांग की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति सामने न आए। फिलहाल पत्रकार अरशद अली को मामले में निष्पक्ष जांच और न्याय की उम्मीद है। घटना के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि यदि अस्पताल में पत्रकार के साथ इस तरह का व्यवहार होने का आरोप है, तो आम मरीजों और उनके परिजनों के साथ स्टाफ के व्यवहार की स्थिति कैसी है।
उत्तर प्रदेश: शराब की शिकायतों के बाद रात में चला नगर निगम का बुलडोजर, ठेले-खोखे हुए जब्त
उत्तर प्रदेश: ट्रेनों में जेवर चोरी करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार, महिलाएं होती थी निशाना
उत्तर प्रदेश: बरेली पुलिस के चार कर्मियों को गृह मंत्रालय से मिला सम्मान, SSP ने पहनाए पदक
गुजरात: हलोल की जवाहर सोसायटी में 10 दिवसीय गणपति पूजा का किया आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
