-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: खाद वितरण में गड़बड़ी पर प्रशासन की कार्रवाई, विनोद ट्रेडिंग कंपनी हुई सील,144 बोरी अघोषित यूरिया हुआ जब्त
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: रबी सीजन में किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने और उर्वरक वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: रबी सीजन में किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने और उर्वरक वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर जिला जांच दल ने शहर के झांसी तिराहा स्थित मैसर्स विनोद ट्रेडिंग कंपनी पर औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की। जांच के दौरान प्रतिष्ठान से 144 बैग अघोषित यूरिया बरामद होने पर दुकान को तत्काल सील कर दिया गया। प्रशासनिक टीम ने दुकान पर पहुंचकर गोदाम, बिक्री रिकॉर्ड, स्टॉक रजिस्टर और POS मशीन की जांच की। इस दौरान मौके पर बड़ी मात्रा में ऐसा यूरिया मिला, जिसका वैध बिल या आधिकारिक रिकॉर्ड स्टॉक रजिस्टर में दर्ज नहीं था। जांच में कागजी रिकॉर्ड और मौके पर मौजूद खाद के स्टॉक में भी अंतर पाया गया। जांच दल के अनुसार, प्रतिष्ठान पर उर्वरक नियंत्रण आदेश के नियमों के उल्लंघन की स्थिति सामने आई। गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए टीम ने मौके पर ही दुकान को सील कर दिया। जब्त किए गए अघोषित यूरिया के संबंध में आवश्यक वस्तु अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रतिष्ठान का उर्वरक लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति भी भेजी जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों को खाद की उपलब्धता में किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि यदि कोई उर्वरक विक्रेता अघोषित भंडारण, निर्धारित कीमत से अधिक वसूली या किसानों को परेशान करने में शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले की अन्य तहसीलों और कस्बों में भी उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश: सरयू नहर के रेगुलेटर फाटक पर मछली पकड़ने का लगा आरोप, किसानों ने उठाई कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में अपहरण का हुआ खुलासा, 12 घंटे में विशाल सकुशल हुई बरामद
उत्तर प्रदेश: बिना पैमाइश निर्माण का लगा आरोप, SDM से सीमांकन की करी गई मांग
उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर को मिली नई DM, अनुज मलिक ने संभाली कमान
