Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: संदिग्ध आग से मचा हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 29/06/2026 12:27:59 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 29/06/2026 12:27:59 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर कटरा कोतवाली क्षेत्र के बदली कटरा स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर कटरा कोतवाली क्षेत्र के बदली कटरा स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिस गोदाम में आग लगी, वहां बिजली का कनेक्शन नहीं था। ऐसे में आग लगने के कारणों को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि गोदाम मालिक ने इलेक्ट्रॉनिक सामान का भारी-भरकम बीमा इंश्योरेंस करा रखा था। इसी बीच यह चर्चा भी तेज है कि कहीं बीमा राशि का लाभ लेने के उद्देश्य से आग तो नहीं लगाई गई। हालांकि, इस संबंध में अभी तक किसी सक्षम अधिकारी द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

घटना के बाद पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं। यदि जांच में किसी प्रकार की साजिश या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। बदली कटरा स्थित इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी भीषण आग।
अग्निशमन विभाग ने समय रहते आग पर पाया काबू। गोदाम में बिजली कनेक्शन नहीं होने की बात आई सामने। भारी बीमा होने से मामले ने पकड़ा तूल। बीमा राशि के लिए आग लगाए जाने की चर्चा, लेकिन अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं। कटरा पुलिस और संबंधित विभाग जांच में जुटे।


Featured News