Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 21/07/2026 10:51:52 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 21/07/2026 10:51:52 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान में थाना दुधारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान में थाना दुधारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और यौन अपराध करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना दुधारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 045/2026, धारा 137(2), 65(1) बीएनएस एवं 4(2) पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त शोएब अख्तर उर्फ शोएब पुत्र हमीदुल्लाह, निवासी छपिया माफी, थाना दुधारा को सेमरियांवा के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, वादिनी ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ यौन अपराध किए जाने की शिकायत थाना दुधारा में दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता और महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नन्दा प्रसाद, कांस्टेबल राजा सिंह एवं कांस्टेबल दीप नारायण शर्मा शामिल रहे।


Featured News