-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: खेत में चल रहे जुए पर पुलिस का छापा, पांच जुआरी गिरफ्तार, 25 हजार नकद बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस ने ठिरिया खेतल गांव में स्थित एक खेत में जुआ खेल रहे पांच लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने जुआरियों से 25 हजार रुपए नकद तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस ने ठिरिया खेतल गांव में स्थित एक खेत में जुआ खेल रहे पांच लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने जुआरियों से 25 हजार रुपए नकद तथा 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस सूचना मिली थी कि ठिरिया खेतल गांव के एक खेत में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर पांच जुआरियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रघुवीर निवासी मोहल्ला भिटौरा, ताहिर निवासी मोहल्ला अंसारी, इरशाद निवासी मोहल्ला सराय, एहसान निवासी मोहल्ला अंसारी तथा तस्लीम निवासी ठिरिया खेतल के रूप में हुई है। पुलिस ने जुआं खेल रहे आरोपियों के कब्जे से 25 हजार रुपए की नकदी और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपीयों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
उत्तर प्रदेश: किसानों को मिली निःशुल्क मिनी किट, विधायक रत्नाकर मिश्र ने वितरित किए बीज
उत्तर प्रदेश: आवास से वंचित पात्रों ने डीएम से लगाई गुहार, निष्पक्ष जांच की मांग
बिहार: 12 ज्योतिर्लिंगों की पदयात्रा पर निकले अनुपम कुमार, देवघर से काशी विश्वनाथ की ओर बढ़े कदम
उत्तर प्रदेश: हरि मंदिर में गूंजा सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
उत्तर प्रदेश: चार दिन बाद बदला जला ट्रांसफार्मर, सरौली मार्केट में बहाल हुई बिजली
