-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ के दूसरे चरण का शुभारंभ, सीएम योगी का वर्चुअल संबोधन प्रसारित
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ बुधवार को पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय धुसाह से किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं जनमानस ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का वर्चुअल संबोधन सुना गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ बुधवार को पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय धुसाह से किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं जनमानस ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का वर्चुअल संबोधन सुना गया। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने संबोधन में कहा कि, "एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए यह आवश्यक है कि कोई भी बच्चा विद्यालय जाने से वंचित न रहे। मेरी सभी से अपील है कि 'स्कूल चलो अभियान' को जन-आंदोलन का हिस्सा बनाएं। वास्तव में व्यक्ति, समाज और राष्ट्र, इन सभी की सुदृढ़ आधारशिला शिक्षा है। अच्छी शिक्षा हमें एक सुसभ्य और संस्कारित नागरिक बनाती है।
मुख्यमंत्री जी ने यूपी में शिक्षा के क्षेत्र में हुए बदलावों का उल्लेख करते हुए बताया कि, "विगत 9 वर्षों में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में 60 लाख से अधिक नए बच्चों का नामांकन हुआ है। जो ड्रॉपआउट दर पहले 19-20 प्रतिशत थी, वह घटकर आज मात्र 3-4 प्रतिशत रह गई है।
उन्होंने आगे कहा कि, "हमने 'ऑपरेशन कायाकल्प' चलाया। इसके तहत बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल, मिड-डे मील, स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी तथा बालकों और बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। बलरामपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता जी, तुलसीपुर विधायक श्री कैलाश नाथ शुक्ला जी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी जी द्वारा नव-नामांकित बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। इस दौरान सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के उपरांत ‘स्कूल चलो अभियान’ की जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
