Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में ‘जूते मार होली’ की अनोखी परंपरा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Abhishek Kashyap , Date: 26/02/2026 12:23:13 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Abhishek Kashyap ,
  • Date:
  • 26/02/2026 12:23:13 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  शाहजहांपुर में दुनिया की सबसे अनोखी जूते मार होली खेली जाती है। और यहां होली के दिन भैंसा गाड़ी लॉट साहब को बैठकर जूते मारते हुए पूरे शहर में घुमाया जाता है जिसमें  जमकर हुड़दंग होता है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  शाहजहांपुर में दुनिया की सबसे अनोखी जूते मार होली खेली जाती है। और यहां होली के दिन भैंसा गाड़ी लॉट साहब को बैठकर जूते मारते हुए पूरे शहर में घुमाया जाता है जिसमें  जमकर हुड़दंग होता है। होली से एक 10 दिन पहले ही शाहजहांपुर की 60 से ज्यादा मस्जिदों और मजरों को तिरपाल से पूरी तरह से ढक दिया जाता है। ताकि कोई मस्जिदों पर रंग ना डाल सके और माहौल को खराब ना कर सके। इसके लिए मस्जिदों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था की भी बात कही जा रही है। दरअसल शाहजहांपुर में जूते मार होली खेली जाती है और लगभग 7 किलोमीटर लंबा एक जुलूस निकाला जाता है।  इस जुलूस में भैंसा गाड़ी पर लाट साहब को बैठाया जाता है। उसको जूतों और झाड़ू से पीटते हुए पूरे शहर में घुमाया जाता है। इस जुलूस में हजारों की संख्या में लोग होते हैं। माहौल न बिगड़े जिसको लेकर जिला प्रशासन मस्जिदों और मजारों को तिरपाल से ढक देते हैं। ताकि उन पर कोई रंग ना पड़ सके और माहौल खराब ना हो सके

हालांकि मुस्लिम समुदाय के लोग जिला प्रशासन के इस  कदम का समर्थन नही करता है मुस्लिम समुदाय का कहना है कि अगर मस्जिदों पर बड़ी तादाद में फोर्स लगाया जा रहा है तो फिर मस्जिदें क्यों ढकी जाती हैं  उनके धार्मिक स्थल पर कोई क्यों रंग डालेगा। साथ ही उनका कमयह भी कहना है कि रमजान का पाक महीना चल रहा है जिसके चलते लोग मस्जिदों में इबादत करने के लिए आते हैं।  वही उनका यह भी कहना है कि जिला प्रशासन मुसलमानों की आवाज को लगातार दबाने की कोशिश कर रहा है  फिलहाल प्रशासन का कहना है कि खुफिया विभाग की टीम धार्मिक स्थलों की निगरानी करेगी और ड्रोन के जरिए भी धार्मिक स्थलों की निगरानी की जाएगी। मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ पीस मीटिंग के जरिए उनकी सहमति ले ली गई है। फिलहाल प्रशासन का दावा है कि धार्मिक स्थल सुरक्षित है और शांति पूर्ण डंग से होली मनायी जाएगी। शाहजहांपुर पूरे देश में अकेला एक एहसास शहर है जहां मस्जिदों को पूरी तरीके से तिरपाल से ढक दिया जाता है।  प्रशासन का मानना है कि यहां निकलने वाली अनोखी जूते मार होली का जुलूस भी शांतिपूर्ण ढंग से निकल जाए। और धार्मिक स्थल भी सुरक्षित रहे। फिलहाल एक तरफ जिला प्रशासन अपनी तैयारी को पूरी कर चुका है तो वही मुस्लिम समुदाय मस्जिद ढके जाने से बेहद नाराज नजर आता है।

Related News

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के गुम्मा गांव में मां दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, महाप्रसाद में उमड़ा जनसैलाब

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर दौरे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दिव्यांगजनों को उपकरण व लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित

उत्तर प्रदेश: गंगोह क्षेत्र में अंतरधार्मिक विवाह के बाद विवाद, जबरन धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज; दंपती की तलाश में पुलिस टीमें तैनात

उत्तर प्रदेश: विजय सिंह पथिक जयंती पर गुर्जर भवन में समारोह आयोजित

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर पुलिस ने लूटकांड के 2 वांछित आरोपी गिरफ्तार, ₹92,000 नकदी बरामद

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल 28 फरवरी 2027 तक बढ़ा


Featured News