-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: शक्ति केंद्र लाभार्थी सम्मेलन, विधायक अजय सिंह ने योजनाओं से वंचित पात्र लाभार्थियों को दिलाया लाभ का भरोसा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: करनेलगंज में शक्ति केंद्र लाभार्थी सम्मेलन के तहत मंडल केंद्र करनेलगंज क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: करनेलगंज में शक्ति केंद्र लाभार्थी सम्मेलन के तहत मंडल केंद्र करनेलगंज क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विधायक अजय सिंह ने पांच शक्ति केंद्रों का दौरा कर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि जो भी पात्र लोग अभी तक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए हैं, उन्हें आवास, पेंशन, आयुष्मान भारत, सड़क, बिजली और पानी सहित विभिन्न सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास किया जाएगा। विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य पात्र लोगों तक सीधे लाभ पहुंचाना है। किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा और संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। करनेलगंज मंडल के अंतर्गत गूरैती ग्राम सभा में सुशील सिंह प्रधान प्रतिनिधि के नेतृत्व में, त्योंरासी ग्राम सभा में डब्लू सिंह के नेतृत्व में, सिंगरिया मंदिर स्थित सुभगनाथ शिव मंदिर में शफीक और धनंजय सिंह प्रशासक के नेतृत्व में, मोहम्मदपुर घड़वार में सुभाष सिंह के नेतृत्व में, नारायणपुर माझा में राजू यादव के नेतृत्व में तथा चकरौत में शुभम तिवारी के नेतृत्व में शक्ति केंद्र लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किया गया। इन कार्यक्रमों के दौरान विधायक अजय सिंह ने लाभार्थियों से बातचीत कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ लेने तथा जिन पात्र व्यक्तियों को अभी तक लाभ नहीं मिला है, उनकी जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम में परसपुर चेयरमैन वासुदेव सिंह, नगर पालिका चेयरमैन अनोखेलाल के प्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह कलहंस, भाजपा गोण्डा जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह मोनू, जिला पंचायत सदस्य शाहपुर संतोष सिंह मुन्ना भैया, प्रधान पालाहपुर योगेंद्र सिंह, गुड्डू सिंह, धर्मेंद्र सिंह कमांडो, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार सिंह, प्रधान चंगेरी राजू सिंह, हरि ओम ओझा, वंश बहादुर सिंह, विद्या भूषण द्विवेदी सहित किसान मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
