-
☰
उत्तर प्रदेश: बरेली में ड्यूटी से गैरहाजिर 6 पुलिसकर्मी निलंबित, 1 रिक्रूट का चयन निरस्तीकरण नोटिस जारी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनुराग आर्य ने अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही को लेकर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर रहने और गंभीर आरोपों के संज्ञान में आने के बाद सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें तीन आरक्षी और तीन मुख्य आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि एक रिक्रूट आरक्षी को चयन निरस्त करने का नोटिस जारी कि
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनुराग आर्य ने अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही को लेकर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर रहने और गंभीर आरोपों के संज्ञान में आने के बाद सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें तीन आरक्षी और तीन मुख्य आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि एक रिक्रूट आरक्षी को चयन निरस्त करने का नोटिस जारी किया गया है। अवकाश समाप्त होने के बाद भी नहीं पहुंचे ड्यूटी पर जानकारी के अनुसार आरक्षी कृष्ण गोपाल, केशव कुमार और प्रशांत कुमार स्वीकृत अवकाश समाप्त होने के बाद भी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए। लगातार गैरहाजिर रहने के चलते विभागीय जांच में मामला गंभीर पाया गया। एलआईयू की गोपनीय जांच में यह तथ्य सामने आया कि संबंधित कर्मी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में व्यस्त थे। इसे सेवा नियमों का उल्लंघन मानते हुए तीनों को निलंबित कर दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित रिक्रूट पर
कार्रवाई रिक्रूट आरक्षी अभिषेक सिंह प्रशिक्षण के दौरान आकस्मिक अवकाश पर गया था, लेकिन तय समय पर वापस नहीं लौटा। इस पर विभाग ने चयन निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू।