-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: 500 ग्राम अवैध गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, महुली पुलिस की कार्रवाई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महुली पुलिस ने 500 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार क
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना महुली पुलिस ने 500 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी धनघटा श्री अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष महुली श्री दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम टीकुईकोल मोड़ के पास से लालबिहारी पुत्र स्वर्गीय वंशु निवासी ग्राम मरवटिया, थाना महुली को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रमेश मिश्रा, हेड कांस्टेबल आनन्द दूबे, कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह, कांस्टेबल अरविन्द यादव तथा महिला आरक्षी पूजा चौहान शामिल रहीं। संतकबीरनगर पुलिस ने कहा है कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश: किसानों को मिली निःशुल्क मिनी किट, विधायक रत्नाकर मिश्र ने वितरित किए बीज
उत्तर प्रदेश: आवास से वंचित पात्रों ने डीएम से लगाई गुहार, निष्पक्ष जांच की मांग
बिहार: 12 ज्योतिर्लिंगों की पदयात्रा पर निकले अनुपम कुमार, देवघर से काशी विश्वनाथ की ओर बढ़े कदम
उत्तर प्रदेश: हरि मंदिर में गूंजा सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
उत्तर प्रदेश: चार दिन बाद बदला जला ट्रांसफार्मर, सरौली मार्केट में बहाल हुई बिजली
