Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Sonpal Gautam , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 02/07/2026 10:28:00 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Sonpal Gautam ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 02/07/2026 10:28:00 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भीरा नगर पंचायत में उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष पति एवं समाजवादी ने

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भीरा नगर पंचायत में उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष पति एवं समाजवादी नेता संजय शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर संजय शुक्ला ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा लगातार मजबूत हो रही है और पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की नीतियां और सोच समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणादायक हैं। कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की मंगलकामनाएं कीं।


Featured News