-
☰
उत्तर प्रदेश: मीरगंज में विशेष अभियान दिवस 2 बीएलओ को नोटिस, चुनावी कार्यों में ढिलाई पर प्रशासन सख्त
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को ‘विशेष अभियान दिवस’ मनाया गया। विधानसभा 119-मीरगंज के सभी बूथों पर मतदाता सूची
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को ‘विशेष अभियान दिवस’ मनाया गया। विधानसभा 119-मीरगंज के सभी बूथों पर मतदाता सूची अपडेट करने का काम चला। इस दौरान चुनावी कार्यों में ढिलाई बरतने वाले कर्मचारियों पर प्रशासन ने सख्त रुख दिखाया उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मीरगंज व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी आलोक कुमार ने क्षेत्र के करीब एक दर्जन बूथों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कम्पोजिट विद्यालय मढ़ौली और प्राथमिक विद्यालय मंसूरगंज में चुनावी कार्यों में शिथिलता पाई गई, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई लापरवाही सामने आने पर एसडीएम ने दो बीएलओ को तत्काल नोटिस जारी कर दिया। नोटिस पाने वालों में बूथ संख्या 364, कम्पोजिट विद्यालय मढ़ौली के रोजगार सेवक भानु प्रताप और बूथ संख्या 346, प्राथमिक विद्यालय मंसूरगंज की शिक्षा मित्र ममता देवी शामिल हैं। प्रशासन ने दोनों कर्मचारियों से दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी विशेष अभियान के दौरान अधिकारियों की अन्य टीमों ने भी अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने फॉर्म-6, 7 और 8 की प्रगति और उपलब्धता की स्थिति की जांच की। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने प्राथमिक विद्यालय मंसूरगंज, सतुइया खास और सतुइया पट्टी का निरीक्षण किया, जबकि रवि कुमार सक्सेना ने प्राथमिक विद्यालय तिलमास का जायजा लिया। इसी तरह प्रियंका ने नगर पंचायत मीरगंज क्षेत्र और पुष्पेन्द्र सिंह राठौर ने नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी के बूथों का दौरा किया। अरविन्द कुमार ने नगर पंचायत शीशगढ़ क्षेत्र में सघन निरीक्षण अभियान चलाया अभियान के दौरान सभी बूथों पर तैनात बीएलओ मौजूद रहे और एएसडी मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया गया। मौके पर प्राप्त दावे और आपत्तियों से जुड़े फॉर्म-6, 7 और 8 को बीएलओ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन फीड भी किया गया एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार ने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ काम करने के निर्देश दिए, ताकि पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सके।