-
☰
उत्तर प्रदेश: स्कूल बस की टक्कर से परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत, एक गंभीर घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: नगसर हॉल्ट थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव के पास आज सोमवार को एक सड़क हादसा हुआ जिसमें हाई स्कूल परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है यह हादसा तब हुआ जब गोहदा हाई स्कूल बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नगसर हॉल्ट थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव के पास आज सोमवार को एक सड़क हादसा हुआ जिसमें हाई स्कूल परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है यह हादसा तब हुआ जब गोहदा हाई स्कूल बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे दो किशोर की बाइक को सामने से आ रही एक अनियंत्रित स्कूल बस ने टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद दोनों की शव सड़क पर दूर जा गिरे घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया अस्पताल में डॉक्टरों ने बेटाबर खुर्द निवासी 15 वर्षीय संदीप कुशवाह को मृत्यु घोषित कर दिया वहीं चक में मेदनीपुर नम्बर दो निवासी 16 वर्षीय मानसिंह का इलाज गंभीर हालत में जारी है। मृतक संदीप कुशवाह अपने पिता सुखदेव सिंह कुशवाहा का एकलौता पुत्र था उसकी दो छोटी बहन अंजलि और प्रतिमा है बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार में दुख छा गया परिजन अस्पताल पहुंचे संदीप के पिता ने बताया कि सोमवार को हाई स्कूल परीक्षा का तीसरा दिन था पहले दो दिन संदीप साइकिल से परीक्षा देने गया था लेकिन आज वह अपने दोस्त मान सिंह के साथ बाइक से जा रहा था थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है दुर्घटना में शामिल बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है लेकिन उसका चालक मौके से फरार हो गया पुलिस चालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।