Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में बाल संरक्षण गृहों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , Date: 26/02/2026 10:42:23 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Date:
  • 26/02/2026 10:42:23 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: 25 फरवरी, 2026 (सू0वि0)- माननीय उच्च न्यायालय, किशोर न्याय समिति, इलाहाबाद के निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 25.02.2026 को बाल संरक्षण गृह के निरीक्षण हेतु गठित समिति द्वारा राजकीय प्लेस ऑ

विस्तार

उत्तर प्रदेश: 25 फरवरी, 2026 (सू0वि0)- माननीय उच्च न्यायालय, किशोर न्याय समिति, इलाहाबाद के निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 25.02.2026 को बाल संरक्षण गृह के निरीक्षण हेतु गठित समिति द्वारा राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) गाजीपुर का औचक निरीक्षण किया गया। समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, जनपद न्यायाधीश गाजीपुर, सदस्य  दिनेश कुमार ए0डी0एम0/एफ0आर0 गाजीपुर, राम अवतार प्रसाद, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कक्ष सं0-01 गाजीपुर, नूतन द्विवेदी मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी गाजीपुर, संतोष कुमार वैश्य मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर, 

र्चना- चिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर व  संजय कुमार सोनी, जिला परिवीक्षाधीन अधिकारी गाजीपुर द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।  राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे, तथा आवासित किशोर उपस्थिति पंजिका दिनांक 25.02.2026 के अनुसार उपस्थित पाये गये। राजकीय प्लेस ऑफ सेफ्टी गाजीपुर एवं राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) गाजीपुर को निर्देशित किया गया कि मीनू के अनुसार भोजन, साफ-सफाई, कपडे़ तथा स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य परीक्षण व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। बच्चों से प्रतिदिन शारीरिक गति विधि करायी जाये। किसी भी बालक द्वारा किसी उत्पीड़न अथवा परेशानी का कोई उल्लेख नहीं किया गया है।
..............................

Related News

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के गुम्मा गांव में मां दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, महाप्रसाद में उमड़ा जनसैलाब

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर दौरे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दिव्यांगजनों को उपकरण व लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित

उत्तर प्रदेश: गंगोह क्षेत्र में अंतरधार्मिक विवाह के बाद विवाद, जबरन धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज; दंपती की तलाश में पुलिस टीमें तैनात

उत्तर प्रदेश: विजय सिंह पथिक जयंती पर गुर्जर भवन में समारोह आयोजित

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर पुलिस ने लूटकांड के 2 वांछित आरोपी गिरफ्तार, ₹92,000 नकदी बरामद

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल 28 फरवरी 2027 तक बढ़ा


Featured News