-
☰
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के सरौली PHC में हर रविवार लग रहा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला, ग्रामीणों को मिल रहा लाभ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना जंगीपुर अंतर्गत सरौली उर्फ पहेतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पऱ प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का योजित किया जाता है। इस मेले में मरीजों की जांच, उपचार और दवाओं का वितरण किया जाता है,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना जंगीपुर अंतर्गत सरौली उर्फ पहेतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पऱ प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का योजित किया जाता है। इस मेले में मरीजों की जांच, उपचार और दवाओं का वितरण किया जाता है, जिससे स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलता रहता है और हर रोज दवा भी मरीजों की बीतरित किया जाता है, स्वास्थ्य मेले में डॉ. यशवंत चौहान, विजय प्रकाश (एनएमएस), संतोष कुमार राय (एलटी), प्रवीण यादव (एलटी), आरती अजीजजूस समद (वार्ड बॉय), राम रतन (वार्ड बॉय) और अमिता चौधरी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं। यह टीम मरीजों की विभिन्न जांचें करती है और उन्हें आवश्यक उपचार व दवाएं उपलब्ध कराती है।प्रत्येक रविवार को बड़ी संख्या में मरीज इस स्वास्थ्य मेले में पहुंचते हैं। वे अपनी बारी का इंतजार कर जांच करवाते हैं और दवाएं प्राप्त करते हैं। मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया। यह आयोजन सरकार की मंशा के अनुरूप किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना और आम जनता तक पहुंचाना है।