-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में यूनियन बैंक का विशेष कैंप, ग्रामीण वित्तीय सशक्तिकरण और बैंकिंग सेवाओं की हुई समीक्षा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख आदरणीय विनय शंकर सर एवं अग्रणी जिला प्रबंधक आदरणीय राजदेव कुमार सर द्वारा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की सैदपुर शाखा में द्वारा कैंप किया गया। खेत बचाओ अभियान के दौरान शाखा के कार्यों,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख आदरणीय विनय शंकर सर एवं अग्रणी जिला प्रबंधक आदरणीय राजदेव कुमार सर द्वारा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की सैदपुर शाखा में द्वारा कैंप किया गया। खेत बचाओ अभियान के दौरान शाखा के कार्यों, बैंकिंग सेवाओं की प्रगति एवं ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। इसके उपरांत जखनियां ब्लॉक में दीन दयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ¼DAY&NRLM½ के
अंतर्गत आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में ’आदरणीय जिलाधिकारी महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में सहभागिता की गई। बैठक में स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने, बैंक एवं छत्स्ड के आपसी समन्वय को और मजबूत करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के नए अवसरों को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया निरंतर ग्रामीण विकास एवं वित्तीय सशक्तिकरण के लक्ष्य को लेकर प्रतिबद्ध है।
