Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली में ट्रेन से कटकर युवती की मौत: धनेटा रेलवे फाटक के पास हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , Date: 23/02/2026 10:49:50 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju(UP) ,
  • Date:
  • 23/02/2026 10:49:50 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में धनेटा रेलवे फाटक के पास एक 26 वर्षीय युवती की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह घटना धनेटा रेलवे हाल्ट के पास खंभा संख्या 1332/8 और 1332/10 के बीच रामपुर-बरेली रेलखंड पर

विस्तार

उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में धनेटा रेलवे फाटक के पास एक 26 वर्षीय युवती की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह घटना धनेटा रेलवे हाल्ट के पास खंभा संख्या 1332/8 और 1332/10 के बीच रामपुर-बरेली रेलखंड पर हुई सूचना मिलते ही फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को रेलवे ट्रैक से हटवाकर रेल यातायात को सुचारू कराया। इस दौरान कुछ समय के लिए रेल संचालन प्रभावित रहा। 

थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि मृतका धनेटा के गोविंदपुरा बल्लिया गांव की निवासी थी। वह अपने चार बहन-भाइयों में दूसरे नंबर पर थी। उसकी बड़ी और छोटी बहन की शादी हो चुकी है, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। 

Related News

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के गुम्मा गांव में मां दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, महाप्रसाद में उमड़ा जनसैलाब

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर दौरे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दिव्यांगजनों को उपकरण व लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित

उत्तर प्रदेश: गंगोह क्षेत्र में अंतरधार्मिक विवाह के बाद विवाद, जबरन धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज; दंपती की तलाश में पुलिस टीमें तैनात

उत्तर प्रदेश: विजय सिंह पथिक जयंती पर गुर्जर भवन में समारोह आयोजित

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर पुलिस ने लूटकांड के 2 वांछित आरोपी गिरफ्तार, ₹92,000 नकदी बरामद

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल 28 फरवरी 2027 तक बढ़ा


Featured News