Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली में युवती लापता युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, थाने का घेराव

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , Date: 23/02/2026 11:43:47 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju(UP) ,
  • Date:
  • 23/02/2026 11:43:47 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सीबीगंज क्षेत्र में एक युवती के कथित तौर पर लापता होने के बाद तनाव बढ़ गया। दूसरे समुदाय के युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। रविवार को ग्रामीणों और स्थानीय राजनीतिक प्रतिनिधियों ने

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सीबीगंज क्षेत्र में एक युवती के कथित तौर पर लापता होने के बाद तनाव बढ़ गया। दूसरे समुदाय के युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। रविवार को ग्रामीणों और स्थानीय राजनीतिक प्रतिनिधियों ने सीबीगंज थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा 24 घंटे में युवती की तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद स्थिति शांत हुई  बरेली में युवती लापता:दूसरे समुदाय के युवक पर भगाने का आरोप, पुलिस से की शिकायतबरेली3 घंटे पहले बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में एक युवती के कथित तौर पर लापता होने के बाद तनाव बढ़ गया। दूसरे समुदाय के युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। रविवार को ग्रामीणों और स्थानीय राजनीतिक प्रतिनिधियों ने सीबीगंज थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा 24 घंटे में युवती की तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद स्थिति शांत हुई।

परिजनों के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव की युवती को वाहिद उर्फ भूरा नामक युवक अपने साथ ले गया है। युवती के भाई ने शनिवार को आरोपी वाहिद और उसके भाई के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि युवक ने अपनी पहचान छिपाकर पहले युवती से दोस्ती की और फिर उसे अपने प्रभाव में ले लिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवती की बरामदगी और तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी रविवार को युवती के समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए। पार्षद पति उमेश गंगवार और पूर्व पार्षद सुखदीश कश्यप के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और युवती की सकुशल बरामदगी की मांग की
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। उन्होंने 24 घंटे के भीतर ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत होकर लौट गए। 
 

Related News

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के गुम्मा गांव में मां दुर्गा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, महाप्रसाद में उमड़ा जनसैलाब

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर दौरे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दिव्यांगजनों को उपकरण व लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित

उत्तर प्रदेश: गंगोह क्षेत्र में अंतरधार्मिक विवाह के बाद विवाद, जबरन धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज; दंपती की तलाश में पुलिस टीमें तैनात

उत्तर प्रदेश: विजय सिंह पथिक जयंती पर गुर्जर भवन में समारोह आयोजित

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर पुलिस ने लूटकांड के 2 वांछित आरोपी गिरफ्तार, ₹92,000 नकदी बरामद

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल 28 फरवरी 2027 तक बढ़ा


Featured News